तंदूर की रोटी पर थूकने का VIDEO वायरल, सोशल मीडिया पर ‘थूक जिहाद’ की चर्चा, मदीना होटल का कारीगर गिरफ्तार

UP Crime: अमरोहा के एक होटल में तंदूर की रोटी बनाते समय कारीगर का रोटी पर थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी कारीगर को गिरफ्तार कर लिया है.

UP Crime: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में होटल पर तंदूर की रोटी बनाते समय रोटी पर थूकने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया. मामला गंगवार गांव स्थित मदीना होटल का बताया जा रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी कारीगर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक तंदूर पर रोटी बनाता नजर आ रहा है. इसी दौरान वह रोटी पर थूकता दिखाई देता है. वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिली और मामले की शिकायत पुलिस तक पहुंची. पुलिस के अनुसार वीडियो की जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई. इसके बाद पुलिस टीम गंगवार गांव स्थित मदीना होटल पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई.

आरोपी कारीगर गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक होटल में गंगवार निवासी अरमान पुत्र शौकत रोटी बनाने का काम करता है. वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान अरमान के रूप में हुई है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष अमित तोमर के अनुसार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. होटल का संचालन नदीम अहमद द्वारा किए जाने की जानकारी भी पुलिस ने दी है.

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी

वीडियो सोशल मीडिया पर फैलने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई. लोगों ने मामले को गंभीर बताते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस की जांच जारी

फिलहाल पुलिस ने आरोपी कारीगर को गिरफ्तार कर लिया है. वायरल वीडियो की परिस्थितियों और पूरे मामले की जांच की जा रही है. पुलिस कार्रवाई के बाद मामले को लेकर आगे क्या तथ्य सामने आते हैं, इस पर नजर बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमला: बरसे जूते-पत्थर, 7-8 गाड़ियां क्षतिग्रस्त, MP बोले- पुलिस के सामने हुआ हमला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By तिलक कुमार

तिलक कुमार पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है. अमर उजाला, प्रभात खबर, जनसंदेश टाइम्स और राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं. अपराध, राजनीति और हाइपरलोकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. मैदानी रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण और प्रभावशाली खबरों को पाठकों तक पहुंचाया है. जमीनी मुद्दों की गहरी समझ और तथ्यों पर आधारित रिपोर्टिंग उनकी पहचान रही है. वर्तमान में वह प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़े हुए हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन और रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >