यूपी के 65.28 लाख बुजुर्गों को मिली पेंशन की पहली किस्त, खातों में भेजे गए 1,958 करोड़, ऐसे करें चेक

उत्तर प्रदेश सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 65.28 लाख पात्र बुजुर्गों के बैंक खातों में वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली किस्त भेज दी है. कुल 1,958.40 करोड़ रुपये का भुगतान नई एसएनए स्पर्श प्रणाली से सीधे लाभार्थियों के खातों में किया गया है.

UP Old Pension Scheme: उत्तर प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 65.28 लाख पात्र बुजुर्गों के बैंक खातों में वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली किस्त भेज दी गई है. इसके लिए सरकार की ओर से कुल 1,958.40 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है. योजना के तहत पात्र बुजुर्गों को हर माह 1,000 रुपये, यानी तीन महीने की अवधि के लिए 3,000 रुपये की पेंशन मिलती है.

जून-जुलाई में भेजी जाती थी पहली किस्त

वृद्धावस्था पेंशन की पहली किस्त सामान्य तौर पर जून-जुलाई के दौरान लाभार्थियों के खातों में भेजी जाती है. इस बार भुगतान प्रक्रिया में देरी हुई, जिससे कई बुजुर्गों को पेंशन का इंतजार करना पड़ा. वित्तीय वर्ष 2026-27 में पेंशन भुगतान की प्रक्रिया को एसएनए स्पर्श प्रणाली से जोड़ा गया है और राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जा रही है.

एसएनए स्पर्श से तत्काल भुगतान की व्यवस्था

समाज कल्याण विभाग के मुताबिक, लाभार्थियों के खातों में राशि भेजने के लिए एसएनए स्पर्श पोर्टल पर नई व्यवस्था शुरू की गई है. इसका उद्देश्य भुगतान प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित और सीधे लाभार्थी तक पहुंचाना है. हालिया व्यवस्था के तहत तीन महीने की 3,000 रुपये की राशि को दो किस्तों में भेजने की प्रक्रिया भी लागू की गई है.

2.77 लाख मृत व अपात्र पेंशनर सूची से बाहर

विभाग की ओर से लाभार्थियों के सत्यापन की प्रक्रिया भी पूरी की गई है. सत्यापन के दौरान 2.77 लाख मृत और अपात्र पेंशनरों के नाम लाभार्थियों की सूची से हटाए गए हैं. अधिकारियों का कहना है कि सत्यापन के बाद पात्र लाभार्थियों को आगे की किस्तें निर्धारित समय पर मिलती रहेंगी. वहीं, पेंशन में किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए लाभार्थियों को बैंक खाते की सक्रियता और आधार सीडिंग सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है.

स्टेप 1: मोबाइल में उत्तर प्रदेश का पेंशन पोर्टल SSPY उत्तर प्रदेश पेंशन पोर्टल खोलें. https://schemes.vikaspedia.in/viewcontent/schemesall

स्टेप 2:'वृद्धावस्था पेंशन' विकल्प पर क्लिक करें. स्टेप 3: 'पेंशनर सूची' पर जाएं और उपलब्ध नवीनतम वित्तीय वर्ष चुनें. स्टेप 4: अपना जनपद, विकासखंड, ग्राम पंचायत गांव चुनें. स्टेप 5: गांव की सूची में अपना नाम खोजें. सूची में लाभार्थी की पेंशन राशि और भुगतान/ट्रांजैक्शन की स्थिति भी दिखाई जा सकती है. स्टेप 1: अगर किस्त बैंक खाते में पहुंची है या नहीं, इसकी अंतिम पुष्टि के लिए अपने बैंक खाते का SMS, पासबुक या बैंक स्टेटमेंट जरूर चेक करें.

यह भी पढ़ें: मिर्जापुर की गंगा में कूदी महिला, 14 घंटे तक पानी डूबकर बहती रही, 40 किमी दूर जिंदा मिली, कुदरत के करिश्मे ने लौटाई नई जिंदगी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >