यूपी के इन जिलों में स्कूल की छुट्टी, जानें वजह और किन कक्षाओं पर लागू है आदेश

उत्तर प्रदेश के जौनपुर और संभल जिलों में 24 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है. जौनपुर में भारी बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद रहेंगे, जबकि संभल में सावन के आखिरी सोमवार और कांवड़ यात्रा को देखते हुए नर्सरी से इंटरमीडिएट तक के स्कूल बंद रहेंगे.

UP School News : उत्तर प्रदेश के जौनपुर और संभल में 24 अगस्त को स्कूल बंद रखने का फैसला किया गया है. जौनपुर में भारी बारिश के कारण कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा, जबकि संभल में सावन के चौथे सोमवार और कांवड़ यात्रियों की भीड़ को देखते हुए नर्सरी से इंटरमीडिएट तक के स्कूल बंद रहेंगे. उत्तर प्रदेश में सोमवार, 24 अगस्त को कई जिलों में स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है. कहीं खराब मौसम और भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने छुट्टी घोषित की है, तो कहीं सावन के चौथे सोमवार पर धार्मिक आयोजन और कांवड़ यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए स्कूल बंद किए गए हैं.

जौनपुर में कक्षा 1 से 8 तक स्कूल बंद

जौनपुर में भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर 24 अगस्त को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. इसमें परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और उत्तर प्रदेश बोर्ड से जुड़े विद्यालय शामिल हैं. प्रशासन के निर्देश के मुताबिक सोमवार को इन कक्षाओं में शिक्षण कार्य पूरी तरह स्थगित रहेगा. छात्रों को विद्यालय नहीं बुलाया जाएगा. मौसम की स्थिति को देखते हुए यह फैसला विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है.

संभल में नर्सरी से 12वीं तक छुट्टी

वहीं संभल में सावन के चौथे और आखिरी सोमवार को देखते हुए सभी बोर्ड के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है. यहां नर्सरी से लेकर इंटरमीडिएट तक के विद्यालय 24 अगस्त को बंद रहेंगे. संभल में बड़ी संख्या में कांवड़ यात्रियों के जलाभिषेक के लिए पहुंचने की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. धार्मिक आयोजन के दौरान सड़कों पर भीड़ और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया गया है.

अभिभावक स्कूल खुलने की तारीख जरूर जानें

जौनपुर और संभल के छात्रों एवं अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे स्कूल प्रबंधन या संबंधित जिला प्रशासन के निर्देशों पर नजर रखें. अलग-अलग जिलों में मौसम और स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर अलग-अलग आदेश जारी किए जा सकते हैं. ऐसे में अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से पहले अपने विद्यालय की ओर से जारी सूचना जरूर देख लें.

Also Read : लखनऊ में मकान-दुकान के लिए जमीन खरीदने का मौका, 24 अगस्त तक करें आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि रंजन कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >