ओपी राजभर पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- जनता को गुमराह करने में जुटे हैं अफवाह मंत्री

UP Politics News: अखिलेश यादव ने ओपी राजभर पर निशाना साधते हुए उन्हें योगी सरकार का “अफवाह मंत्री” करार दिया. अखिलेश यादव ने यहां तक कहा कि ओपी राजभर ने काली कमाई के दम पर बड़े-बड़े बोल बोले थे.

UP Politics News: उत्तर प्रदेश सरकार के ओम प्रकाश राजभर लगातार समाजवादी पार्टी में अंदरूनी कलह और टूट की संभावना को लेकर बयान दे रहे हैं. पिछले दो दिनों में उनके कई बयानों ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है. अब इन बयानों पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है. अखिलेश यादव ने ओपी राजभर पर निशाना साधते हुए उन्हें योगी सरकार का “अफवाह मंत्री” करार दिया. उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में राजभर की राजनीतिक स्थिति कमजोर होने वाली है और उन्हें शायद एक सीट भी न मिले.

अखिलेश यादव का तंज

अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि यदि किसी तरह उन्हें एक सीट मिल भी गई, तो उसे जीत पाना उनके लिए आसान नहीं होगा. अखिलेश यादव ने यहां तक कहा कि ओपी राजभर ने काली कमाई के दम पर बड़े-बड़े बोल बोले थे. बता दें कि ओपी राजभर ने कहा था कि कल से सब पूछ रहे हो कि सपा में क्या टूट होने वाली है? तो सुनो! सपा के बागी सांसदों के गुट का नेतृत्व उत्तर प्रदेश की ‘बागी भूमि’ का एक लाल करेगा, और करे भी क्यों न? कल जिस तरह से सपा कार्यालय में सम्मेलन के नाम पर ब्राह्मणों को तिरस्कृत किया गया, उससे ‘बागी बलिया’ का लाल बहुत आहत है.

समाजवादी पार्टी में अंदरूनी कलह का दावा

ओम प्रकाश राजभर ने आगे कहा कि योजना बहुत पहले से थी, लेकिन कल कि घटना ने आग में घी डालने का काम कर दिया है. टूट होकर रहेगी. राजभर ने आगे लिखा कि मेरी एक प्रतिक्रिया पर जिस तरह से पूरा सैफई खानदान मुझे गाली देने और सफाई देने में जुट गया, उससे ज्यादा बेहतर है कि अखिलेश बाबू ट्विटर, ऐसी और पीसी वाली नेतागिरी छोड़कर अब सांसद बचाओ अभियान शुरू कर दें. अखिलेश यादव को दुखी एवं निराश सांसदों के घर जाकर उनसे माफी मांगना चाहिए.

ओम प्रकाश राजभर ने पूछा सवाल

बुधवार को भी ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी को लेकर बड़ा दावा किया था. उन्होंने कहा था कि सपा में जल्द ही बड़ी टूट देखने को मिलेगी, इसके साथ ही राजभर ने यह भी दावा किया कि सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है. ओपी राजभर ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि खनन घोटाले और गोमती रिवरफ्रंट घोटाले के पीछे कौन लोग थे, यह बात पूरे प्रदेश को पता है. उन्होंने आरोप लगाया कि इन मामलों के असली जिम्मेदारों को जनता अच्छी तरह पहचानती है.

Also Read: ‘जिन्होंने स्कूलों में भैंस चरते देखी, उन्हें विकास कैसे दिखेगा’, अनिल राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >