UP Police: 500 रुपये में बिक रहा यूपी पुलिस का ईमान! बलिया के दो सिपाहियों पर रुपये निकालने का आरोप, 1076 पर शिकायत

UP Crime: बलिया में यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं. टीकादेवरी गांव के बृज भूषण सिंह ने दो सिपाहियों पर 500 रुपये लूटने का गंभीर आरोप लगाया है. इस शिकायत के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

UP Crime: प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर बलिया में एक शिकायत ने सवाल खड़े कर दिए हैं. चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के टीकादेवरी गांव निवासी बृज भूषण सिंह ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर दो सिपाहियों पर गंभीर आरोप लगाया है. शिकायतकर्ता का आरोप है कि महेंद्र चौराहे पर पहुंचे दो सिपाहियों ने उन्हें पकड़ लिया और कुछ दूरी पर ले जाकर उनकी जेब से 500 रुपये निकाल लिये. मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने कार्रवाई की मांग की है.

महेंद्र चौराहे पर सिपाहियों के पकड़ने का आरोप

पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र के मुताबिक घटना 4 सितंबर 2026 की रात करीब आठ बजे की बतायी गयी है. बृज भूषण सिंह का कहना है कि वह महेंद्र चौराहे पर थे. इसी दौरान दो सिपाही उनके पास पहुंचे. शिकायत में दोनों सिपाहियों के नाम दीपक राय और शुभम सिंह बताए गये हैं. शिकायतकर्ता का आरोप है कि दोनों सिपाही उन्हें पकड़कर कुछ दूरी पर ले गये. इसके बाद उनकी जेब से 500 रुपये निकाल लिये गये.

‘शराब के नशे में थे दोनों सिपाही’

शिकायत में बृज भूषण सिंह ने दोनों सिपाहियों पर शराब के नशे में होने का भी आरोप लगाया है. हालांकि, यह शिकायतकर्ता की ओर से लगाया गया आरोप है. इसकी स्वतंत्र पुष्टि अथवा पुलिस जांच का निष्कर्ष अभी सामने नहीं आया है.


शिकायतपत्र

500 रुपये को लेकर उठे सवाल

मामला महज 500 रुपये का हो सकता है, लेकिन आरोप पुलिस की वर्दी पर लगा है. यही वजह है कि शिकायत सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं. यदि शिकायत में लगाए गये आरोप जांच में सही पाए जाते हैं तो मामला गंभीर माना जाएगा. वहीं, अगर आरोप गलत पाए जाते हैं तो जांच के बाद इसकी स्थिति भी स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल पूरा मामला जांच और पुलिस की कार्रवाई पर टिका हुआ है.

एसपी से की दोनों सिपाहियों पर कार्रवाई की मांग

शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की जांच कराकर दोनों सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. शिकायत में घटना की तारीख, समय, स्थान और कथित रूप से शामिल दोनों सिपाहियों के नाम भी दर्ज किये गये हैं.

1076 पर भी शिकायत, अब कार्रवाई का इंतजार

मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने 1076 पर भी शिकायत किए जाने की बात कही है. अब सवाल यह है कि शिकायत की जांच किस स्तर पर होती है और पुलिस विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है.

जांच के बाद ही साफ होगी आरोपों की सच्चाई

पुलिसकर्मियों पर लगे आरोप गंभीर हैं, लेकिन फिलहाल इन्हें शिकायतकर्ता के आरोप के तौर पर ही देखा जाना चाहिए. मामले की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि घटना में वास्तव में क्या हुआ था. अब लोगों की नजर पुलिस विभाग की जांच और आगे की कार्रवाई पर है.

एसपी ओमवीर सिंह के पीआरओ ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी

यह भी पढ़ें: UP Flood: बलिया में बाढ़ के पानी ने मचाया मातम, टेकार पुलिया के पास नहाने गए चार युवक डूबे, दो की मौत, दो को ग्रामीणों ने बचाया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By तिलक कुमार

तिलक कुमार पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है. अमर उजाला, प्रभात खबर, जनसंदेश टाइम्स और राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं. अपराध, राजनीति और हाइपरलोकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. मैदानी रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण और प्रभावशाली खबरों को पाठकों तक पहुंचाया है. जमीनी मुद्दों की गहरी समझ और तथ्यों पर आधारित रिपोर्टिंग उनकी पहचान रही है. वर्तमान में वह प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़े हुए हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन और रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >