“इंतजार खत्म"! जिस गुलदार ने गांव के लोगों की रात-दिन की नींद उड़ाई, पिंजरे में फंसा तो देखने उमड़ा पूरा गांव

UP News: बिजनौर के नहटौर इलाके में पिछले कई दिनों से दहशत फैला रहा गुलदार आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में फंस गया. गुलदार के पकड़े जाने की खबर फैलते ही ग्रामीण मौके पर जमा हो गए. वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लोगों को राहत दी.

UP News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर के नहटौर क्षेत्र में पिछले कई दिनों से गांव के आसपास घूम रहे गुलदार ने लोगों की चिंता बढ़ा रखी थी. सदरुद्दीननगर गांव के पास उसकी लगातार आवाजाही देखी जा रही थी. खेतों के आसपास और गांव की सीमा के करीब गुलदार दिखाई देने के कारण ग्रामीणों में डर का माहौल था. वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में करीब पांच दिन बाद गुलदार फंस गया. इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और वन विभाग की टीम ने पहुंचकर उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया.

गांव और खेतों के आसपास दिख रहा था गुलदार

नहटौर इलाके के सदरुद्दीननगर गांव और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से गुलदार नजर आ रहा था. कभी वह खेतों के पास दिखाई देता था तो कभी गांव की सीमा के करीब उसकी मौजूदगी देखी जाती थी. इसके चलते खेतों में काम करने वाले किसान परेशान थे. शाम होने के बाद गांव में लोगों की आवाजाही भी कम हो गई थी. ग्रामीणों को डर था कि कहीं अचानक उनका सामना गुलदार से न हो जाए.

वन विभाग ने लगाया पिंजरा

गांववालों ने गुलदार की लगातार मौजूदगी की जानकारी वन विभाग को दी. भारतीय किसान यूनियन की ओर से भी गुलदार को पकड़ने की मांग की गई थी. इसके बाद वन विभाग की टीम ने गांव के पास पिंजरा लगाया और उसकी निगरानी शुरू कर दी. पिंजरा लगाए जाने के बाद कई दिनों तक इंतजार चलता रहा. करीब पांच दिन बाद गुलदार पिंजरे में फंस गया.

गुलदार पकड़ा गया तो जुट गई भीड़

गुलदार के पिंजरे में कैद होने की खबर फैलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे. कुछ ही देर में पिंजरे के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई. ग्रामीण उस गुलदार को अपनी आंखों से देखना चाहते थे, जिसकी वजह से पिछले कई दिनों से गांव में डर का माहौल बना हुआ था.

वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

गुलदार के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने ग्रामीणों को पिंजरे से दूर रहने के लिए कहा और लोगों को पीछे हटाकर रेस्क्यू की तैयारी की. सुरक्षा इंतजामों के बीच वन विभाग की टीम ने गुलदार का सुरक्षित रेस्क्यू किया. गुलदार के पकड़े जाने के बाद सदरुद्दीननगर गांव के लोगों ने राहत की सांस ली.

Must Read: Gen-Z आंदोलन को किसने हाईजैक किया? मायावती का आरोप, BSP कार्यकर्ताओं से बोलीं- चुनाव तक बचाकर रखें ताकत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By खुशबू कुमारी

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >