घर लौट रहा था युवक, अचानक बाढ़ के पानी में फिसला पैर, बलिया में 20 वर्षीय युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

UP Flood News: बलिया के हृदयपुर गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से 20 वर्षीय युवक अभिनंदन राम की दुखद मौत हो गई. परिवार में कोहराम मच गया. स्थानीय लोगों की मदद से शव पानी से निकाला गया.

UP Flood News: उत्तर प्रदेश के बलिया में दोकटी थाना क्षेत्र के हृदयपुर गांव में शनिवार सुबह बाढ़ के पानी में डूबने से 20 वर्षीय युवक अभिनंदन राम की मौत हो गई. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को पानी से बाहर निकलवाया. परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.

बाढ़ के पानी में अचानक फिसला पैर

हृदयपुर गांव निवासी कौशल राम का 20 वर्षीय पुत्र अभिनंदन राम शनिवार सुबह करीब 10 बजे किसी काम से हृदयपुर ढाला गया था. काम पूरा करने के बाद वह घर लौट रहा था. इसी दौरान हृदयपुर ढाला से कुछ दूरी पर बंधे के नीचे खड़ंजा मार्ग से गुजरते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे बाढ़ के पानी में चला गया.

स्थानीय लोगों ने शुरू की तलाश

अभिनंदन के पानी में डूबने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. ग्रामीण मौके पर जुट गए और उसकी तलाश शुरू कर दी. सूचना मिलने पर दोकटी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. स्थानीय युवकों ने पानी में उतरकर काफी प्रयास किया, जिसके बाद अभिनंदन को बाहर निकाला गया.

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में अभिनंदन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया. परिजन शव लेकर दोकटी थाने पहुंचे. पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.

सात-आठ महीने पहले हुई थी भाई की मौत

पूर्व ग्राम प्रधान अजय राम ने बताया कि अभिनंदन अभी पढ़ाई कर रहा था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था. करीब सात-आठ महीने पहले उसके एक भाई की ब्रेन ट्यूमर की बीमारी से मौत हो गई थी. अब अभिनंदन की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है.

Must Read: P से पहली हार, D से दूसरी हार… A से अबकी बार हार! मथुरा से PDA तक अखिलेश यादव पर राजभर का हमला, बोले- ‘कृष्ण के नहीं, कंस के वंशज हैं'

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By खुशबू कुमारी

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >