UP में मकान-दुकान किराये पर लेने का बदला पूरा गणित! स्टांप शुल्क से रजिस्ट्रेशन तक जानें नए नियम

UP Rent Agreement New Rules: उत्तर प्रदेश में मकान, दुकान या गोदाम किराए पर लेने-देने वालों के लिए योगी सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. 10 साल तक के किरायेदारी और लीज एग्रीमेंट के लिए स्टांप शुल्क व रजिस्ट्रेशन फीस को सरल और किफायती बनाया गया है.

UP Rent Agreement New Rules: उत्तर प्रदेश में मकान, दुकान या गोदाम किराये पर लेने-देने वालों के लिए योगी सरकार ने अहम फैसला लिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 10 साल तक की किरायेदारी और लीज एग्रीमेंट के लिए स्टांप शुल्क व रजिस्ट्रेशन फीस की व्यवस्था को सरल और किफायती बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. इससे किरायेदारों और मकान मालिकों को एग्रीमेंट कराने में राहत मिलने की उम्मीद है.

किरायेदारी के लिए तय होगी शुल्क व्यवस्था

नई व्यवस्था का मकसद किरायानामा और लीज एग्रीमेंट की प्रक्रिया को आसान बनाना है. इसके तहत मकान, दुकान और गोदाम किराये पर लेने-देने वालों के लिए तय शुल्क की व्यवस्था की गई है. 10 साल तक की अवधि वाले किरायेदारी और लीज एग्रीमेंट इस नई व्यवस्था के दायरे में आएंगे.

सालाना किराये के हिसाब से लगेगा शुल्क

सरकार की ओर से जारी विवरण के मुताबिक, औसत वार्षिक किराये की राशि और एग्रीमेंट की अवधि के आधार पर शुल्क तय किया गया है. 2 लाख रुपये तक के औसत वार्षिक किराये पर 1 साल तक के एग्रीमेंट के लिए 1,000 रुपये, 1 साल से अधिक और 5 साल तक के लिए 2,000 रुपये तथा 5 साल से अधिक और 10 साल तक की अवधि के लिए 4,000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है.

2 से 6 लाख रुपये किराये पर ये होंगी दरें

औसत वार्षिक किराया 2 लाख रुपये से अधिक और 6 लाख रुपये तक होने पर 1 साल तक के एग्रीमेंट के लिए 3,000 रुपये, 1 साल से अधिक और 5 साल तक के लिए 6,000 रुपये तथा 5 साल से अधिक और 10 साल तक की अवधि के लिए 8,000 रुपये शुल्क लगेगा. वहीं, 6 लाख रुपये से अधिक और 10 लाख रुपये तक के औसत वार्षिक किराये पर 1 साल तक के लिए 4,500 रुपये और 1 साल से अधिक तथा 5 साल तक की अवधि के लिए 10,000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है.

क्यों बदली गई पुरानी व्यवस्था

इस फैसले से मकान, दुकान और गोदाम किराये पर लेने-देने वालों को वित्तीय राहत मिलने की उम्मीद है. तय शुल्क व्यवस्था से किरायेदारी और लीज एग्रीमेंट की प्रक्रिया पहले के मुकाबले सरल और स्पष्ट होगी. सरकार का उद्देश्य किरायेदारी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाना और लोगों को उचित तरीके से एग्रीमेंट कराने के लिए प्रोत्साहित करना है.

Must Read: UP वालों के लिए जरूरी अपडेट! आज इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बत्ती, जानें किस इलाके में कब कटेगी बिजली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By खुशबू कुमारी

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >