UP Electricity Update: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को कई इलाकों में बिजली कटौती रहेगी. मरम्मत, अनुरक्षण और टेस्टिंग कार्य के कारण अलग-अलग फीडरों की आपूर्ति तय समय के लिए बाधित रहेगी. ऐसे में गोमतीनगर समेत कई इलाकों के उपभोक्ताओं को आज बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा.
30 गांवों में साढ़े चार घंटे गुल रही बिजली
काकोरी उपकेंद्र के अमौसी क्षेत्र में मंगलवार को शाहपुर फीडर से जुड़े 30 गांवों में करीब साढ़े चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही. सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बिजली नहीं रहने से करीब 15 हजार लोग परेशान रहे. मरम्मत कार्य के कारण बिगुहू, दशदोई, नया खेड़ा, बसंत खेड़ा, पठान खेड़ा, गोहरामऊ, करझंन, भागू खेड़ा, अशरफ खेड़ा, भूलभुला खेड़ा, टिकरिया, जमालपुर, इमलिया समेत कई गांव प्रभावित रहे.
दुर्गागंज फीडर में ब्लास्ट, ढाई घंटे ठप रही सप्लाई
मंगलवार रात आठ बजे दुर्गागंज फीडर में ब्लास्ट होने से भी बिजली संकट पैदा हो गया. कर्मचारियों ने मरम्मत का काम पूरा कर रात 10:30 बजे तक आपूर्ति बहाल की. अवर अभियंता अजीत सिंह ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते कई गांवों में आपूर्ति रोकी गई थी.
आज इन इलाकों में दोपहर तक रहेगी कटौती
बुधवार को लौलाई उपकेंद्र के हासेमऊ फीडर की आपूर्ति दोपहर दो से शाम चार बजे तक बाधित रहेगी. इससे तिलक विहार, मयूर विहार, जगपाल खेड़ा और अमेठी ग्रीन के उपभोक्ता प्रभावित होंगे. वहीं लौलाई उपकेंद्र के विज्ञान खंड फीडर और कमता उपकेंद्र के मल्हौर फीडर की आपूर्ति सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक बाधित रहेगी.
इन इलाकों में भी बिजली कटौती का शेड्यूल
मंत्री आवास फीडर की आपूर्ति सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक बाधित रहेगी. गोमतीनगर के विराजखंड उपकेंद्र के वास्तु खंड फीडर की आपूर्ति सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक प्रभावित रहेगी. विराज खंड फीडर की आपूर्ति दोपहर दो से शाम चार बजे तक प्रभावित रहेगी. टेस्टिंग कार्य के कारण गऊघाट उपकेंद्र की आपूर्ति सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक प्रभावित रहेगी. वहीं मल्हौर फीडर से जुड़े गौरव विहार, न्यू नंदी विहार, आरके पुरम, अशरफ विहार, मल्हौर रोड, विनायक पुरम और राम डिग्री कॉलेज में सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली नहीं आएगी.
