यूपी में फिर चला तबादलों का दौर, 13 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए 13 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है. इस बड़े फेरबदल में गोरखपुर, बरेली, प्रयागराज और बस्ती मंडलों में नए मंडलायुक्त नियुक्त किए गए हैं. इसके अलावा, महत्वपूर्ण विभागों में भी जिम्मेदारियां बदली गई हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. इस फेरबदल में गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज मंडलों में नए मंडलायुक्त नियुक्त किए गए हैं. इसके अलावा आवास, कृषि, गृह, ऊर्जा, लोक निर्माण और औद्योगिक विकास जैसे अहम विभागों में भी जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है.

चार मंडलों में नए कमिश्नर की तैनाती

सरकार ने सचिव कृषि एवं कृषि विपणन विभाग में तैनात इंद्र विक्रम सिंह को गोरखपुर का नया मंडलायुक्त बनाया है. वहीं, पीसीडीएफ के प्रबंध निदेशक वैभव श्रीवास्तव को बस्ती, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार को बरेली और लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. लोकेश एम को प्रयागराज का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है. बस्ती मंडल का पद अखिलेश सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद से रिक्त था.

कई विभागों में बदली गई अहम जिम्मेदारियां

इस प्रशासनिक फेरबदल में अनिल ढींगड़ा को गोरखपुर मंडलायुक्त पद से हटाकर आवास विकास परिषद का आवास आयुक्त, नगर भूमि सीमारोपण निदेशक और आवास विभाग का सचिव बनाया गया है. रविंद्र को कृषि विभाग से जुड़े विभिन्न प्रभारों के साथ राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है. वहीं, प्रकाश बिंदु को पीसीडीएफ का प्रबंध निदेशक और भूपेंद्र एस चौधरी को प्रशासनिक सुधार विभाग का सचिव बनाया गया है.

13 IAS अधिकारियों की पूरी लिस्ट

ऊर्जा, गृह और औद्योगिक विकास विभाग में भी बदलाव

सौम्या अग्रवाल को प्रयागराज मंडलायुक्त पद से श्रमायुक्त बनाया गया है, जबकि संदीप कुमार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है. हाल ही में पीसीएस से आईएएस बने पुष्पराज सिंह को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा सतीश पाल को विशेष सचिव गृह विभाग और डॉ. बलकार सिंह को राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है.

जुलाई में भी हुआ था बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

इससे पहले 27 जुलाई की देर रात राज्य सरकार ने 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए थे. उस सूची में एडीएम और एसडीएम स्तर के कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं. सरकार का कहना है कि लगातार किए जा रहे ये प्रशासनिक बदलाव शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने की दिशा में उठाए गए कदम हैं.

Also Read: LPG ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 15 अगस्त तक करा लें ये काम, वरना बंद हो सकता है गैस कनेक्शन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Khushboo Kumari

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >