क्या आप जानते हैं? UP में बसे हैं महादेव के ये 6 अद्भुत धाम, हर मंदिर से जुड़ी है अनोखी कहानी, इस सावन जरूर करें दर्शन

1 / 7
क्या आप जानते हैं? UP में बसे हैं महादेव के ये 6 अद्भुत धाम, हर मंदिर से जुड़ी है अनोखी कहानी, इस सावन जरूर करें दर्शन
फुल स्क्रीन में देखें

यूपी के 6 प्रसिद्ध शिवधामों की दिव्य झलक (AI सांकेतिक तस्वीर)

Sawan Special News: उत्तर प्रदेश में भगवान शिव के 6 ऐसे अद्भुत धाम हैं, जो सावन के महीने में भक्तों की विशेष आस्था का केंद्र बनते हैं. हर मंदिर अपने आप में खास है और उससे जुड़ी है एक अनोखी कहानी. इस सावन, इन पवित्र स्थलों की यात्रा करके महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करें.

2 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

बटेश्वर महादेव मंदिर - आगरा

आगरा का बटेश्वर धाम, जहां एक साथ बसे हैं सैकड़ों शिव मंदिर

आगरा के बटेश्वर में यमुना किनारे अर्धचंद्राकार रूप में 101 शिव मंदिरों की श्रृंखला है. धार्मिक मान्यता में इसे बटेश्वरनाथ धाम कहा जाता है. मंदिरों का निर्माण और जीर्णोद्धार 17वीं-18वीं शताब्दी में भदावर राजाओं ने कराया. यहां यमुना की धारा उत्तरवाहिनी मानी जाती है. बटेश्वर अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक गांव के रूप में भी जाना जाता है.

3 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

गोपेश्वर महादेव मंदिर - मथुरा वृंदावन

वृंदावन का गोपेश्वर महादेव, यमुना किनारे विराजे भोलेनाथ

वृंदावन के गोपेश्वर महादेव मंदिर की सबसे खास मान्यता भगवान शिव के गोपी रूप से जुड़ी है. मान्यता है कि कृष्ण की महारास लीला देखने के लिए शिव ने स्त्री रूप धारण किया था. इसी कारण शाम को यहां शिवजी का साड़ी, आभूषण और ओढ़नी से श्रृंगार किया जाता है. सावन में मंदिर में भक्तों की विशेष भीड़ रहती है.

4 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

नागेश्वरनाथ महादेव मंदिर - अयोध्या

अयोध्या का नागेश्वरनाथ मंदिर, कुश से जुड़ी है निर्माण की मान्यता

अयोध्या के नागेश्वरनाथ महादेव मंदिर को लेकर मान्यता है कि इसकी स्थापना भगवान राम के छोटे पुत्र कुश ने कराई थी. पौराणिक कथाओं के अनुसार, अयोध्या के लुप्त होने के बाद राजा विक्रमादित्य ने इसी मंदिर के आधार पर प्राचीन अयोध्या की खोज और पुनरुद्धार किया था. सावन में यहां शिवभक्त बड़ी संख्या में दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं.

5 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

औघड़नाथ महादेव मंदिर - मेरठ

मेरठ का औघड़नाथ मंदिर, 1857 की क्रांति से जुड़ा है मंदिर

मेरठ का औघड़नाथ महादेव मंदिर काली पल्टन मंदिर के नाम से भी प्रसिद्ध है. इसे 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े प्रमुख स्थलों में माना जाता है. मान्यता है कि यहां स्वयंभू शिवलिंग स्थापित है. ब्रिटिश दौर में भारतीय सैनिक और क्रांतिकारी यहां गुप्त रूप से आते थे. सावन में मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है.

6 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

श्री गौरी शंकर मंदिर, कन्नौज

कन्नौज का गौरी शंकर मंदिर, एक प्रतिमा में पूरा शिव परिवार

कन्नौज का श्री गौरी शंकर मंदिर प्राचीन सिद्धपीठ माना जाता है. मान्यता है कि सम्राट हर्षवर्धन यहां भगवान शिव की आराधना करते थे. यहां स्वयंभू शिवलिंग में माता सती के कुंडल जैसी आकृति दिखाई देती है. मंदिर की एक खास मान्यता यह भी है कि शिव, पार्वती और बाल गणेश एक ही विग्रह में विराजमान हैं. सावन में भक्त यहां पहुंचते हैं.

7 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

इटहिया शिव मंदिर, महाराजगंज

महाराजगंज का इटहिया शिव मंदिर, सावन में जुटती है भारी भीड़

महराजगंज के इटहिया शिव मंदिर को पूर्वांचल का मिनी बाबा धाम भी कहा जाता है. नेपाल सीमा के पास स्थित इस मंदिर में यूपी, बिहार और नेपाल से श्रद्धालु पहुंचते हैं. लोकमान्यता के अनुसार, एक गाय जंगल में एक स्थान पर स्वतः दूध चढ़ाती थी. खुदाई के बाद वहां पंचमुखी शिवलिंग मिलने की बात कही जाती है. सावन में यहां विशेष भीड़ रहती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By खुशबू कुमारी

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >