एसटीएफ-बागपत पुलिस की मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश ढेर, 1 लाख रुपए का था इनामी

UP News: उत्तर प्रदेश एसटीएफ और बागपत पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक लाख रुपये के इनामी बदमाश संदीप को मुठभेड़ में मार गिराया गया. संदीप ट्रक लूटपाट और हत्या के कई मामलों में वांछित था. पुलिस उसके फरार साथियों की तलाश कर रही है.

UP News: यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और बागपत पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में ढेर कर दिया. मारा गया बदमाश ट्रक चालकों की हत्या और लूटपाट करने वाले कुख्यात गिरोह का सदस्य था.

इलाज के दौरान हुई मौत

एसटीएफ के मुताबिक, रविवार देर रात बागपत के कोतवाली थाना क्षेत्र में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान गोली लगने से एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

कई राज्यों में लूट, डकैती के मामले दर्ज

मृतक की पहचान हरियाणा के रोहतक जिले के महम कस्बे के रहने वाले संदीप के रूप में हुई है. संदीप पर चार करोड़ रुपये की निकिल प्लेट सहित ट्रक लूटने का आरोप था. उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और हरियाणा में लूट, डकैती और हत्या के 16 से ज्यादा मामले दर्ज थे.

कई साथी मौके से फरार

एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए. उनकी तलाश जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >