कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: तंबाकू कारोबारी का बेटा गिरफ्तार, डरा हुआ नजर आया शिवम, Video

Kanpur Lamborghini Crash: कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसे में आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार किया गया. 8 फरवरी को हादसा हुआ था जिसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में थी. आइए आपको वीडियो दिखाते हैं जिसमें आरोपी को पुलिस ने पकड़ रखा है.

Kanpur Lamborghini Crash: कानपुर की वीआईपी रोड पर हुए ‘हाई-प्रोफाइल’ लैंबॉर्गिनी दुर्घटना मामले में आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है. वह यूपी के तंबाकू कारोबारी के. के. मिश्रा का बेटा है. गिरफ्तारी के बाद का वीडियो आया है. वीडियो न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक्स पर शेयर किया है. इसमें शिवम डरा सहमा नजर आ रहा है. वीडियो में पुलिसवाले उसे पकड़े नजर आ रहे हैं. आप भी देखें ये वीडियो.

कानपुर के पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि आरोपी शिवम मिश्रा 35 साल का है. उसे अदालत में पेश किया जाएगा. रविवार (8 फरवरी) को पॉश ग्वालटोली इलाके में 10 करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाली लग्जरी स्पोर्ट्स कार लैंबॉर्गिनी रेवुएल्टो ने पैदल यात्रियों और गाड़ियों को टक्कर मार दी थी. इसके बाद हड़कंप मच गया था. खबर सोमवार को सुर्खियों में आई.

तौफीक का आरोपी पक्ष से समझौता हो गया, शिवम के वकील का दावा

हादसे में घायल हुए लोगों में शामिल ई-रिक्शा चालक मोहम्मद तौफीक (18) ने बाद में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. हालांकि, शिवम के वकील धर्मेंद्र सिंह ने बाद में दावा किया कि तौफीक का आरोपी पक्ष से समझौता हो गया है. अब वह इस मामले में चालक के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहता.

यह भी पढ़ें : रईसजादे ने 5 करोड़ की गाड़ी से 6 को रौंदा, पुलिस ने लैंबोर्गिनी पर चढ़ाया कवर 

कार शिवम मिश्रा ही चला रहा था : पुलिस

मामले में बुधवार को उस समय नया मोड़ आया. खुद को कार का ड्राइवर बताने वाले मोहन नाम के एक व्यक्ति ने दावा किया कि दुर्घटना के समय गाड़ी वही चला रहा था, न कि शिवम मिश्रा. हालांकि, पुलिस ने इस दावे को खारिज कर दिया. पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान जुटाए गए सबूतों से स्पष्ट रूप से साबित होता है कि जब यह हादसा हुआ, उस समय कार शिवम मिश्रा ही चला रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >