1 लीटर दूध से बना दिया एक बाल्टी दूध, यकीन नहीं तो खुद देख लें

Viral Video : क्या आपको कम दूध को ज्यादा करने का तरीका पता है? यदि पता है तो ये खबर आपके लिए नहीं है. यदि नहीं पता तो इस वीडियाे को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. वीडियो यूपी के सरकारी स्कूल का है जो वायरल है. देखें आखिर क्यों इस वीडियो की हो रही है चर्चा.

Viral Video : उत्तरप्रदेश के महोबा के स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करके यूजर भोजन की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहे हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर 13 फरवरी 2026 को एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ. इस वीडियो में एक महिला (संभवत: उस सरकारी स्कूल की रसोइया) नजर आ रही है. उसके सामने एक बाल्टी में पानी रखा है. महिला चिलोही (सब्जी काटने का एक औजार) से दूध का पैकेट काटती है. इसके बाद वह बाल्टी के पानी में दूध को डाल देती है. ऐसा ही एक दूसरे पैकेट के साथ वह करती है. दूध के पैकेट को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये आधा–आधा लीटर का है. यानी कुल एक लीटर.

बात यहीं खत्म नहीं होती. वह महिला पानी और दूध को करछुल (एक तरह का बर्तन) से मिलाती है. इसके बाद बाल्टी से दूध निकालकर बच्चों में बांटती है. इस दौरान वहां एक अन्य महिला भी नजर आ रही है जो अपने मोबाइल से वीडियो बना रही है. वीडियो को गौर से देखा जाए तो उसमें जगह का नाम नजर आ रहा है. दीवार पर पेंट किए गए बोर्ड में जगह का नाम ग्राम ढिकवाहा लिखा है. हालांकि प्रशासन ने अभी वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

Atul Londhe Patil (INDIA Ka Parivar)🇮🇳 @atullondhe नाम के यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि महोबा ,उत्तरप्रदेश…सरकारी स्कूल में बच्चों को मिड डे मील में दूध दिया जा रहा है. भ्रष्टाचार,मिलावट का नामोनिशान नहीं….

यह भी पढ़ें : लोकसभा में हंसी-मजाक: टीएमसी सांसद सौगत रॉय और जून मालिया कैमरे में कैद

इस वीडियो की प्रभात खबर पुष्टि नहीं करता है. खबर केवल वायरल हो रहे वीडियो को लेकर बनाई गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >