गोरखपुर BJP की नई टीम का ऐलान, रमेश प्रताप गुप्ता अध्यक्ष तो अच्युतानंद शाही बने महामंत्री, देखें 22 पदाधिकारियों की पूरी लिस्ट

UP News: गोरखपुर भाजपा की नई 22 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है. इस बार जातीय समीकरणों और सामाजिक प्रतिनिधित्व पर विशेष जोर दिया गया है. पुरानी टीम के अनुभव के साथ नए चेहरों को भी शामिल किया गया है.

UP News: लंबे इंतजार के बाद भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने बुधवार रात गोरखपुर महानगर इकाई की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी. 22 सदस्यीय टीम में पुरानी कार्यकारिणी के चार अनुभवी कार्यकर्ताओं को दोबारा जगह मिली है, जबकि कई नए चेहरों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है. पार्टी ने इस बार जातीय समीकरण के साथ सामाजिक प्रतिनिधित्व पर भी जोर दिया है. पहली बार पंजाबी, सिंधी और मारवाड़ी समाज को महानगर टीम में प्रतिनिधित्व दिया गया है.

चुनावी तैयारी के साथ सामाजिक समीकरण पर जोर

नई कार्यकारिणी को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है. संगठन में व्यापारी वर्ग के साथ विभिन्न सामाजिक समुदायों से जुड़े लोगों को शामिल किया गया है. टीम में दो ब्राह्मण और तीन राजपूत सदस्यों को प्रतिनिधित्व मिला है. वहीं पिछड़े वर्ग से महानगर अध्यक्ष समेत छह कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है. अनुसूचित वर्ग की हिस्सेदारी भी पिछली कार्यकारिणी के एक सदस्य से बढ़कर दो हो गई है.

पुराने अनुभव को भी मिली तवज्जो

नई टीम में संगठन और चुनावी प्रबंधन का अनुभव रखने वाले नेताओं को भी जिम्मेदारी दी गई है. अच्युतानंद शाही को दोबारा महानगर महामंत्री बनाया गया है. वहीं रणविजय सिंह मुन्ना को जिला मंत्री से पदोन्नत कर महानगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. रणविजय सिंह को भी फिर से उपाध्यक्ष बनाया गया है. पूर्व कमेटी में महानगर मंत्री रहे मनोज अग्रहरि को इस बार महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है. किसान मोर्चा के महानगर महामंत्री समरेंदु सिंह को भी नई टीम में महानगर महामंत्री बनाया गया है. महिला मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा और व्यापार प्रकोष्ठ से जुड़े अनुभव रखने वाले कार्यकर्ताओं को भी टीम में शामिल किया गया है.

कौन संभालेगा कौन सी जिम्मेदारी?

नई कार्यकारिणी में रमेश प्रताप गुप्ता को अध्यक्ष बनाया गया है. उपाध्यक्ष पद पर वरुण चौरसिया, संतोष शुक्ला, पवन यादव, रणविजय शाही, मनीष जैन, रणविजय सिंह मुन्ना, अमृत लाल भारती और श्वेता श्रीवास्तव को जिम्मेदारी मिली है. महामंत्री पद पर अच्युतानंद शाही, समरेंदु कुमार सिंह और मनोज अग्रहरि हैं. मंत्री पद पर सत्यम साहनी, आनंद अग्रहरी, जगनैन सिंह नीटू, उषा चौहान, प्रेमनाथ शुक्ला, सिद्धांतो घोष, निखिल मोटानी और सूरज गुप्ता को जगह मिली है. विक्की कुकरेजा कोषाध्यक्ष और विश्वेश श्रीवास्तव कार्यालय मंत्री बनाए गए हैं. पार्टी की मीडिया टीम की घोषणा बाद में की जाएगी.

पदनाम
अध्यक्षरमेश प्रताप गुप्ता
उपाध्यक्षवरुण चौरसिया
उपाध्यक्षसंतोष शुक्ला
उपाध्यक्षपवन यादव
उपाध्यक्षरणविजय शाही
उपाध्यक्षमनीष जैन
उपाध्यक्षरणविजय सिंह मुन्ना
उपाध्यक्षअमृत लाल भारती
उपाध्यक्षश्वेता श्रीवास्तव
महामंत्रीअच्युतानंद शाही
महामंत्रीसमरेंदु कुमार सिंह
महामंत्रीमनोज अग्रहरि
मंत्रीसत्यम साहनी
मंत्रीआनंद अग्रहरी
मंत्रीजगनैन सिंह नीटू
मंत्रीउषा चौहान
मंत्रीप्रेमनाथ शुक्ला
मंत्रीसिद्धांतो घोष
मंत्रीनिखिल मोटानी
मंत्रीसूरज गुप्ता
कोषाध्यक्षविक्की कुकरेजा
कार्यालय मंत्रीविश्वेश श्रीवास्तव

Must Read- 6 साल और 900 से ज्यादा तारीखों के बाद मिला इंसाफ! औरैया डबल मर्डर में पूर्व सपा MLC कमलेश पाठक को उम्रकैद


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कोमल अग्रवाल

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >