शाहजहांपुर में रामगंगा की डबरी में डूबने से किसान की मौत, तीन घंटे बाद मिला शव, छह भतीजों की भी करता था परवरिश

शाहजहांपुर में खेत पर धान की फसल देखने गए किसान सर्वेश की रामगंगा नदी में डूबने से मौत हो गई. यह घटना परिवार के लिए एक बड़ा संकट लेकर आई है, क्योंकि सर्वेश ही अपने छह भतीजों की परवरिश भी कर रहा था.

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय किसान की रामगंगा नदी की गहरी डबरी में डूबने से मौत हो गई. गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के डभौरा गांव निवासी सर्वेश खेत पर धान की फसल देखने गया था. इसी दौरान रामगंगा किनारे उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा. तेज बहाव के कारण वह खुद को संभाल नहीं सका. करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों ने उसका शव पानी से बाहर निकाला.

खेत पर फसल देखने गया था सर्वेश

बताया गया कि सर्वेश गुरुवार सुबह अपने खेत पर धान की फसल देखने के लिए निकला था. खेत से लौटते समय वह रामगंगा नदी के किनारे बनी गहरी डबरी के पास पहुंचा. इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गया. आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाकर मदद के लिए लोगों को बुलाया, लेकिन तेज बहाव के चलते सर्वेश कुछ ही देर में पानी की गहराई में चला गया.

तीन घंटे बाद गोताखोरों ने निकाला शव

हादसे की सूचना मिलते ही गांव के लोग बड़ी संख्या में रामगंगा किनारे पहुंच गए. स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर युवक की तलाश शुरू की गई. करीब तीन घंटे तक चले अभियान के बाद सर्वेश का शव पानी से बरामद किया जा सका. सूचना मिलने पर गढ़िया रंगीन थाना प्रभारी ओमप्रकाश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

छह भतीजों की भी करता था परवरिश

सर्वेश की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पिता उदयराज, पत्नी शांति देवी और दो मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों के अनुसार, करीब पांच साल पहले सर्वेश के छोटे भाई अशोक की बीमारी के कारण मौत हो गई थी. इसके बाद सर्वेश अपने दो बच्चों के साथ भाई के छह बच्चों की भी जिम्मेदारी संभाल रहा था. वह छह भतीजों की देखभाल और परवरिश कर रहा था. अब सर्वेश की मौत से परिवार के सामने रोजी-रोटी और बच्चों की परवरिश का संकट खड़ा हो गया है.

शाहजहांपुर से पवन तोमर की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: शाहजहांपुर में सांप के डसने से महिला की मौत, झाड़-फूंक के चक्कर में बिगड़ी हालत, मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही तोड़ा दम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >