मेरठ छात्रा हत्याकांड पर गरमाई सियासत, पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस नेता को पुलिस ने रोका

UP News: मेरठ छात्रा हत्याकांड के मामले में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने मेरठ-दिल्ली हाईवे पर रोक दिया. पीड़ित परिवार की शिकायतें SSP तक पहुंचाने जा रहे नेताओं को रोके जाने पर हंगामा हुआ.

UP News: मेरठ छात्रा हत्याकांड को लेकर पीड़ित परिवार की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) तक पहुंचाने जा रहे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को सोमवार को मेरठ-दिल्ली हाईवे स्थित काशी टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोक दिया. पुलिस की कार्रवाई के बाद मौके पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. इस दौरान नारेबाजी हुई और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई गई.

पुलिस की कार्रवाई पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

कांग्रेस नेताओं का कहना था कि वे केवल पीड़ित परिवार की मांगों और शिकायतों को लेकर एसएसपी से मुलाकात करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी. उनका आरोप है कि बिना किसी स्पष्ट कारण के प्रतिनिधिमंडल को रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है. इस कार्रवाई के विरोध में कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और काफी देर तक हंगामा करते रहे.

प्रदेश सरकार पर भी साधा निशाना

विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार पर भी हमला बोला. उनका आरोप था कि पुलिस प्रशासन सरकार के संरक्षण में काम कर रहा है और आम लोगों के साथ-साथ विपक्ष की आवाज को भी दबाने की कोशिश की जा रही है. नेताओं ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है और इससे जनता में गलत संदेश जा रहा है.

ये नेता थे प्रतिनिधिमंडल में शामिल

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र गौतम, सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और बाराबंकी से सांसद तनुज पुनिया समेत कई नेता शामिल थे. सभी पीड़ित परिवार के पक्ष में अपनी बात रखने के लिए एसएसपी से मिलने मेरठ पहुंचे थे, लेकिन काशी टोल प्लाजा पर ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Komal Agarwal

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >