भोले बाबा की प्रतिमा के साथ बनाया आपत्तिजनक Video, युवक की करतूत देख भड़के लोग, आरोपी गिरफ्तार

UP News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा के साथ अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस कृत्य ने स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है.

UP News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा के साथ कथित अभद्रता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है. घटना शिकारपुर थाना क्षेत्र के बोहिच गांव की बताई जा रही है.

वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा पर पेशाब करता दिखाई दे रहा है. दावा किया जा रहा है कि युवक ने खुद ही घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठने लगी.

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

मामले की जानकारी मिलते ही शिकारपुर थाना पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया. पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है और यह पता लगाया जा रहा है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई. साथ ही, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की भी सत्यता की जांच की जा रही है. पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है.

Must Read- योगी सरकार अब हर महीने देगी 23 साल की उम्र तक 2,500 रुपये, UP के इन बच्चों को पढ़ाई पूरी करने तक मिलेगा लाभ


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Komal Agarwal

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >