बैंक के भीतर 53 लाख का खेल, फर्जी KYC से 96 बंद खातों से निकाली रकम, चार अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड

UP News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में जिला सहकारी बैंक में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर 96 बंद खातों से 53 लाख रुपये से ज्यादा की रकम निकाल ली। इस मामले में चार लोगों को निलंबित किया गया है और आगे भी कार्रवाई जारी है.

UP News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में जिला सहकारी बैंक की मुख्य शाखा में बड़ा घोटाला सामने आया है. जांच में पता चला है कि बैंक के कुछ अधिकारी और कर्मचारियों ने कई साल से बंद पड़े 96 बैंक खातों से 53 लाख रुपये से ज्यादा निकाल लिए. इस मामले में अब तक चार अधिकारी-कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है, जबकि अन्य के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है.

फर्जी KYC कर निकाले पैसे

जांच में सामने आया कि जिन खातों में लंबे समय से कोई लेन-देन नहीं हो रहा था, उन्हें निशाना बनाया गया. आरोप है कि कर्मचारियों ने फर्जी KYC कर खातों से पैसे निकाल लिए. कुछ रकम दूसरे बैंक खातों में भेजी गई, जबकि कुछ नकद निकाल ली गई. ऊंचागांव शाखा से भी इसी तरह का मामला सामने आया है.

एक शिकायत से खुला पूरा मामला

इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब एक खाताधारक के परिजन पासबुक अपडेट कराने बैंक पहुंचे. उन्हें पता चला कि खाते से पहले ही 1.10 लाख रुपये निकाले जा चुके हैं, जबकि खाताधारक की कई साल पहले मौत हो चुकी थी. इसके बाद बैंक ने जांच कराई, जिसमें 96 खातों से 53 लाख रुपये से ज्यादा की हेराफेरी का पता चला.

चार सस्पेंड, आगे भी होगी कार्रवाई

जांच रिपोर्ट के बाद चार अधिकारी-कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है. दो अन्य कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी चल रही है और एफआईआर कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. बैंक ने कहा है कि जिन ग्राहकों के खातों से पैसे निकाले गए हैं, उन्हें पूरी रकम वापस दी जाएगी. वहीं, दोषियों से पैसे की वसूली की जाएगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

Also Read: आजमगढ़ में आग का गोला बना डीजल टैंकर, भीषण विस्फोट में तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Khushboo Kumari

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >