बारिश में घूमने का मूड है? यूपी की ये खूबसूरत जगहें बना देंगी दिन खास

UP News: उत्तर प्रदेश में मानसून का सुहाना मौसम शुरू हो चुका है. ऐसे में सोनभद्र, चित्रकूट, वाराणसी और कुशीनगर जैसी जगहें घूमने के लिए बेहतरीन हैं. बारिश के मौसम में इन पर्यटन स्थलों की खूबसूरती और हरियाली मन मोह लेती है.

UP News: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम सुहावना है. बारिश की वजह से तापमान में गिरावट देखी जा रही है. ऐसे में अगर आप भी मानसून के इस खुशनुमा मौसम का भरपूर मजा लेना चाहते हैं, तो यूपी की कुछ शानदार जगहों पर घूमने जरूर जाएं. बारिश के इस मौसम में यहां की खूबसूरती और भी निखर जाती है.

प्रकृति और इतिहास का अद्भुत संगम

यूपी के टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशन में शामिल सोनभद्र मानसून में घूमने के लिए बेहतरीन जगह है. यहां सलखन फॉसिल्स पार्क, अगोरी किला, विजयगढ़ किला और मुक्खा फॉल्स जैसे पर्यटन स्थल आपका मन मोह लेंगे.

धार्मिक आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य का मेल

मानसून में चित्रकूट की खूबसूरती देखने लायक होती है. रामघाट, कामदगिरि पर्वत, गुप्त गोदावरी गुफाएं, हनुमान धारा और सती अनुसूया मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों के साथ यहां की पहाड़ियां और हरियाली बरसात में मन को सुकून देती हैं.

बाबा विश्वनाथ की नगरी में मानसून का जादू

बारिश के मौसम में वाराणसी की गलियां और गंगा किनारे का नजारा बेहद खूबसूरत हो जाता है. यहां नाव की सवारी करते हुए आप मानसून का शानदार अनुभव ले सकते हैं.

शांति और हरियाली का एहसास

बौद्ध धर्म के महत्वपूर्ण स्थलों में से एक कुशीनगर में मानसून के दौरान हरियाली और सुकून का माहौल दिल जीत लेता है. यहां की ऐतिहासिक जगहें बारिश में और भी आकर्षक लगती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shashank baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >