बरेली बवाल: मौलाना तौकीर रजा के साथ साजिश रचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Bareilly News: बरेली शहर में पिछले साल हुए बवाल के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. कैंट थाना पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा के साथ मिलकर साजिश रचने वाले दो मुख्य आरोपियों रफीक बेग और मुख्तियार अहमद को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों को जेल भेज दिया गया है.

Bareilly News: पिछले साल सितंबर 2025 में बरेली शहर में हुए बवाल के मामले में कैंट थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने इस मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों रफीक बेग और मुख्तियार अहमद उर्फ मुख्तार अहमद को गिरफ्तार किया है. दोनों पर जेल में बंद मौलाना तौकीर रजा के साथ मिलकर बवाल की साजिश रचने का आरोप है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है.

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि कैंट थाना प्रभारी संजय कुमार धीर के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की है. मुखबिर की सूचना पर इज्जतनगर थाना क्षेत्र के न्यू मॉडल रेलवे कॉलोनी के पास से दोनों को गिरफ्तार किया गया.दोनों आरोपी इज्जतनगर के फरीदापुर चौधरी इलाके के रहने वाले हैं.

19 सितंबर की बैठक में रची गई थी साजिश

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 19 सितंबर 2025 को फरीदापुर चौधरी में हुई एक बैठक में हिस्सा लिया था. आरोप है कि इस बैठक में तौकीर रजा ने मुस्लिम समुदाय से संबंधित मुद्दों पर लोगों को भड़काया था. वहीं 25 सितंबर 2025 को बरेली शहर में हुए बवाल की साजिश बनाई गई थी.आरोपियों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने शहर के कई इलाकों में घटनाओं को अंजाम दिया था.

आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक रफीक बेग पर कोतवाली और अन्य थानों में 11 मामले दर्ज हैं. इनमें दंगा, लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम और आयुध अधिनियम से संबंधित धाराएं शामिल हैं. वहीं मुख्तियार अहमद उर्फ मुख्तार अहमद पर चार मामले दर्ज हैं.ये मामले इज्जत नगर और बारादरी थानों में दंगा और अन्य गंभीर धाराओं के तहत दर्ज हैं. दोनों आरोपी इन घटनाओं में शामिल होने के बाद फरार चल रहे थे.

Must Read: UP Politics: सपा ने इन 6 जिलों में बदले जिलाध्यक्ष, जानें किसे मिली कमान और क्यों चर्चा में हैं ये चेहरे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By खुशबू कुमारी

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >