दिवाली के बाद भी नहीं थमेगी इस Special Train की रफ्तार, रेलवे ने बढ़ाए 13 फेरे, जानें नया शेड्यूल

Bareilly Special Train: त्योहारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बरेली होकर चलने वाली लालकुआं-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन बढ़ा दिया है. यात्रियों को अब नवंबर के अंत तक इस ट्रेन का लाभ मिलेगा. जानिए पूरा शेड्यूल और कितने अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे.

Bareilly Special Train: उत्तर प्रदेश के बरेली होकर चलने वाली लालकुआं-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के यात्रियों के लिए रेलवे ने बदलाव किया है. त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने इस ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ा दी है. 05344/05343 लालकुआं-साबरमती-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल के अब 13 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे. इसके साथ ही ट्रेन दिवाली के बाद भी चलती रहेगी और नवंबर के अंतिम सप्ताह तक यात्रियों को सेवा मिलेगी. बरेली के अलावा इस रूट के कई अन्य स्टेशनों से सफर करने वाले यात्रियों को भी इसका फायदा मिलेगा.

25 नवंबर तक चलेगी लालकुआं-साबरमती स्पेशल ट्रेन

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, 05344 लालकुआं-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 2 सितंबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को किया जाएगा. वहीं, वापसी में 05343 साबरमती-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 3 सितंबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी. ट्रेन के संचालन अवधि बढ़ने से बरेली और आसपास के यात्रियों को राजस्थान और गुजरात की यात्रा के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी.

बरेली जंक्शन पर शाम 3:27 बजे पहुंचेगी ट्रेन

05344 लालकुआं-साबरमती स्पेशल ट्रेन लालकुआं से दोपहर 1:35 बजे रवाना होगी. इसके बाद ट्रेन किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा और इज्जतनगर होते हुए बरेली जंक्शन शाम 3:27 बजे पहुंचेगी. यहां से ट्रेन बदायूं, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा कैंट, मथुरा जंक्शन, भरतपुर, बांदीकुई, दौसा, गांधी नगर जयपुर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़, फालना, जवाई बांध, आबू रोड, पालनपुर और महेसाणा होते हुए अगले दिन सुबह 11:05 बजे साबरमती पहुंचेगी.

वापसी में सुबह 11:45 बजे पहुंचेगी बरेली

वापसी में 05343 साबरमती-लालकुआं स्पेशल ट्रेन साबरमती से शाम 4 बजे रवाना होगी. ट्रेन महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, जवाई बांध, फालना, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधी नगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, मथुरा जंक्शन, मथुरा कैंट, हाथरस सिटी, कासगंज और बदायूं होते हुए सुबह 11:45 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी. इसके बाद बरेली सिटी, इज्जतनगर, भोजीपुरा, बहेड़ी और किच्छा होते हुए ट्रेन दोपहर 2:20 बजे लालकुआं पहुंचेगी.

20 कोच के साथ होगा ट्रेन का संचालन

रेलवे के अनुसार, लालकुआं-साबरमती-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे. त्योहारों के मद्देनजर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए ट्रेन के फेरे बढ़ाए गए हैं. इससे बरेली समेत आसपास के इलाकों से राजस्थान और गुजरात की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है.

Must Read: UP Flood Alert: यूपी में बाढ़ का डबल अटैक! गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, 11 हजार हेक्टेयर जमीन जलमग्न

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By खुशबू कुमारी

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >