बरेली में बदलने वाली है तस्वीर, दिवाली से पहले मिलेगा घर-प्लॉट खरीदने का मौका, 267 हेक्टेयर में तैयार होगी सप्तनाथ इको-सिटी

Bareilly News: बरेली विकास प्राधिकरण 267 हेक्टेयर में 'सप्तनाथ इको-सिटी' लॉन्च करने की तैयारी में है. नाथ नगरी की थीम पर आधारित इस टाउनशिप में आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी. दिवाली तक लॉन्च संभव.

Bareilly News: लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) करीब 267 हेक्टेयर जमीन में ‘सप्तनाथ इको-सिटी’ विकसित करने की तैयारी कर रहा है. BDA का दावा है कि यह प्राधिकरण की अब तक की सबसे बड़ी टाउनशिप होगी. फिलहाल परियोजना प्लानिंग, डिजाइनिंग और आपसी सहमति से जमीन लेने के चरण में है. जरूरी मंजूरियां और RERA पंजीकरण पूरा होने के बाद इसे लोगों के लिए खोलने की तैयारी है. BDA का लक्ष्य दिवाली के आसपास टाउनशिप लॉन्च करने का है.

नाथ नगरी की पहचान पर तैयार होगी टाउनशिप

बरेली की पहचान ‘नाथ नगरी’ के रूप में भी है. इसी थीम को ध्यान में रखते हुए सप्तनाथ इको-सिटी का डिजाइन तैयार किया जा रहा है. टाउनशिप में सात नाथ मंदिरों की थीम पर सात बड़े पार्क विकसित करने की योजना है. वहीं, प्रवेश द्वार को भगवान शिव के त्रिनेत्र और त्रिशूल की थीम पर तैयार किया गया है. BDA उपाध्यक्ष सौम्या पांडे के अनुसार, रामगंगा नगर और ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के बाद यह प्राधिकरण की बड़ी आवासीय परियोजनाओं में शामिल होगी.

नहर किनारे बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, EWS-LIG के लिए भी घर-प्लॉट

सप्तनाथ इको-सिटी के बीच से एक नहर गुजर रही है. इसके दोनों तरफ पार्क, वॉकवे और ग्रीन बेल्ट विकसित करने की योजना है. टाउनशिप को जीरो वेस्ट और इको-सिटी मॉडल पर विकसित करने का प्रस्ताव है, जिसमें खुले स्थान, हरियाली और लैंडस्केपिंग पर जोर रहेगा. योजना में आवासीय प्लॉट के साथ कमर्शियल, पब्लिक और सेमी-पब्लिक उपयोग के प्लॉट भी प्रस्तावित हैं. स्कूल और नर्सिंग होम के लिए भी जमीन रखी जाएगी. EWS और LIG वर्ग के लिए आवासीय प्लॉट और मकान भी प्रस्तावित हैं.

वेलनेस जोन और मिनी गोल्फ कोर्स समेत मिलेंगी कई सुविधाएं

BDA की योजना सप्तनाथ इको-सिटी को सिर्फ प्लॉट या मकान की योजना तक सीमित रखने की नहीं, बल्कि आधुनिक सुविधाओं वाली आवासीय सिटी के रूप में विकसित करने की है. इसमें वेलनेस जोन, वॉकवे और मिनी गोल्फ कोर्स जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं. BDA उपाध्यक्ष सौम्या पांडे ने बताया कि जमीन आपसी सहमति से लेने की प्रक्रिया चल रही है. सेक्टरों का विकास और RERA पंजीकरण पूरा होने के बाद प्लॉट और आवासीय सुविधाएं लोगों के लिए खोली जाएंगी. प्राधिकरण दिवाली के आसपास इस टाउनशिप को लॉन्च करने की तैयारी में है.

Must Read: सौर ऊर्जा में UP ने रची नई उपलब्धि, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों को पीछे छोड़ दूसरे स्थान पर, आगरा DVVNL में नंबर वन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By खुशबू कुमारी

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >