कल से यूपी विधानसभा में महासंग्राम! विपक्ष के हर वार का जवाब देने को योगी सरकार की मैराथन तैयारी

UP News: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होने जा रहा है. सत्र से पहले योगी सरकार ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. विपक्ष द्वारा उठाए जाने वाले प्रमुख मुद्दों पर मंथन किया गया है.

UP News: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होने जा रहा है. सत्र से ठीक पहले योगी सरकार ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. रविवार को दिनभर उच्चस्तरीय बैठकों का दौर चला, जिसमें मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संभावित मुद्दों, विपक्ष के सवालों और सरकारी जवाबों पर मंथन किया गया. सरकार की कोशिश है कि सदन के भीतर विपक्ष के हर सवाल का तथ्यात्मक और प्रभावी जवाब दिया जाए.

सरकार की रणनीति पर दिनभर मंथन

मानसून सत्र से पहले मुख्यमंत्री स्तर से लेकर विभागीय अधिकारियों तक कई अहम बैठकें हुईं. विभिन्न विभागों को निर्देश दिए गए कि विधायकों के प्रश्नों के सटीक, तथ्यपूर्ण और अद्यतन उत्तर तैयार रखें. सरकार नहीं चाहती कि सदन में किसी भी विभाग की तैयारी पर सवाल उठे.

विपक्ष उठाएगा कई बड़े मुद्दे

इस बार मानसून सत्र के दौरान कानून-व्यवस्था, किसानों की समस्याएं, बाढ़, बारिश से हुए नुकसान, बेरोजगारी, बिजली व्यवस्था, महंगाई और विकास कार्यों जैसे मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है. ऐसे में सत्ता पक्ष ने भी अपने विधायकों और मंत्रियों को पूरी तैयारी के साथ सदन में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं.

पूरक बजट भी होगा पेश

मानसून सत्र के दौरान योगी सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अनुपूरक (पूरक) बजट भी पेश कर सकती है. इसके अलावा कई महत्वपूर्ण विधेयकों और सरकारी प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है.

सदन में दिखेगा सत्ता-विपक्ष का सीधा मुकाबला

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यह मानसून सत्र बेहद अहम माना जा रहा है. सत्ता पक्ष अपनी उपलब्धियों को गिनाएगा, जबकि विपक्ष जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा करने की रणनीति पर काम कर रहा है. ऐसे में सदन के भीतर तीखी बहस और जोरदार राजनीतिक टकराव देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: मेरठ में चुनाव से पहले हथियार सप्लाई की साजिश नाकाम, STF की रेड से मचा हड़कंप


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Tilak Kumar

तिलक कुमार पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है. अमर उजाला, प्रभात खबर, जनसंदेश टाइम्स और राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं. अपराध, राजनीति और हाइपरलोकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. मैदानी रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण और प्रभावशाली खबरों को पाठकों तक पहुंचाया है. जमीनी मुद्दों की गहरी समझ और तथ्यों पर आधारित रिपोर्टिंग उनकी पहचान रही है. वर्तमान में वह प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़े हुए हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन और रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >