मां के कमरे का खुला राज, प्रेमी संग देख चुका था 14 साल का बेटा, कानपुर में राज छिपाने के लिए मां ने ही की थी बेटे की हत्या

कानपुर के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. 14 साल के बेटे ने अपनी मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. पकड़े जाने के डर से माँ ने प्रेमी संग मिलकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी.

UP Crime News: कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही 14 वर्षीय बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी. वारदात के बाद महिला ने गांव वालों को पेट दर्द से मौत की झूठी कहानी सुनाई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उसकी पोल खोल दी.

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक महिला का पति काफी समय से गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता है. घर में महिला अपने तीन बेटों के साथ रहती है. पुलिस के अनुसार महिला के गांव के ही एक युवक से अवैध संबंध थे. ग्रामीणों के मुताबिक दोनों का कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था और कई बार युवक को रात में महिला के घर आते-जाते देखा गया था. गुरुवार रात करीब 9 बजे प्रेमी महिला से मिलने उसके घर आया. दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे, तभी महिला का 14 वर्षीय बेटा अपने 12 साल के छोटे भाई के साथ कमरे में पहुंच गया. बड़े बेटे ने विरोध किया तो पहले मां और उसके प्रेमी ने उसे चुप रहने के लिए डांटा, नहीं मानने पर पिटाई शुरू कर दी. छोटा बेटा घबराकर दूसरे कमरे में चला गया. इसी दौरान दोनों ने मिलकर किशोर का मुंह और गला दबाकर हत्या कर दी और प्रेमी मौके से फरार हो गया.

पेट दर्द की कहानी, पोस्टमार्टम ने खोला राज

शुक्रवार सुबह महिला ने पड़ोसियों को बताया कि बेटे की अचानक तबीयत बिगड़ने और पेट दर्द से मौत हो गई है. लोगों ने शव देखा तो गले और चेहरे पर चोट के निशान देखकर हत्या की आशंका जताई और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी. पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जहां गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई. विस्तृत जांच के लिए विसरा भी सुरक्षित रखा गया है.

प्रेमी की दो पत्नियां छोड़कर जा चुकीं, पहले भी एक युवक ने की थी आत्महत्या

पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बेटे द्वारा आपत्तिजनक हालत में देखे जाने पर पकड़े जाने के डर से महिला और उसके प्रेमी ने वारदात को अंजाम दिया. ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी युवक की दो शादियां हो चुकी हैं लेकिन दोनों पत्नियां उसे छोड़कर जा चुकी हैं. पुलिस के अनुसार आरोपी महिला के कुछ समय पहले अपने से आधी उम्र के एक युवक से भी संबंध थे और रिश्तों में खटास के चलते उस युवक ने आत्महत्या कर ली थी. फिलहाल महिला को हिरासत में लिया गया है और फरार प्रेमी की तलाश की जा रही है.वारदात की सूचना पर गुजरात से मृतक का पिता भी गांव पहुंच गया है.पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पवन तोमर की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: बलिया की रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख रुपये की मदद के साथ इलाज और पढ़ाई का दिया भरोसा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >