लखनऊ में रिश्ते शर्मसार, 3 साल तक बच्चियों से हैवानियत, आरोपी चाचा और मदद करने वाले पिता के खिलाफ FIR

UP Crime News: लखनऊ के मलिहाबाद में दो नाबालिग बहनों ने अपने चाचा पर तीन साल से दुष्कर्म का आरोप लगाया है. चौंकाने वाली बात यह है कि पिता को जानकारी होने के बावजूद उन्होंने इसे दबाने की कोशिश की. मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चाचा और पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.

UP Crime News: लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में दो नाबालिग बहनों ने अपने सगे चाचा पर पिछले तीन साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पीड़िताओं का कहना है कि उन्होंने पिता को घटना की जानकारी दी थी, लेकिन उन्होंने मामला दबा दिया. मां की शिकायत पर पुलिस ने चाचा के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में तथा पिता के खिलाफ आरोपी की मदद करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मां की शिकायत पर दर्ज हुई एफआईआर

मलिहाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी 12 और 14 वर्षीय बेटियां पिता के साथ रहती थीं. दोनों बच्चियां अपने चाचा के स्कूल में कक्षा छह और नी में पढ़ती थीं. आरोप है कि स्कूल संचातक चाचा पिछले तीन साल से बच्चियों के खाने में नशीली गोलियां मिलाकर उनके साथ दुष्कर्म करता रहा. 9 जून को भी बड़ी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है.

पिता पर भी लगा मामला दबाने का आरोप

पीड़ित बच्ची ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी, लेकिन आरोप है कि उन्होंने उसे डांटकर चुप करा दिया और किसी से कुछ न कहने की हिदायत दी. इसके बाद दोनों बहनों ने अपनी मां को पूरी आपबीती बताई. मां ने तत्काल मलिहाबाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की.

रेप और पॉक्सो एक्ट में केस, गिरफ्तारी के लिए दबिश

पुलिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. वहीं, पिता के खिलाफ आरोपी का सहयोग करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दबिश दी जा रही है. साथ ही दोनों नाबालिग बच्चियों का मेडिकल परीक्षण भी कराया जाएगा.

Must Read- लखनऊ में छात्रों पर जानलेवा हमला, फ्लैट में घुसकर गला दबाया, पिस्टल दिखाकर लूटा ब्रेसलेट


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Komal Agarwal

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >