यूपी में ADO पंचायत भर्ती का बदला नियम, अब 50 प्रतिशत पदों पर होगी सीधी भर्ती, जाने पूरी खबर

उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) यानी ADO के पदों पर भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है. अब ADO (पंचायत) के 50% पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे, जबकि बाकी 50% पद पदोन्नति से भरे जाएंगे. यह बदलाव विभाग में युवा शक्ति और अनुभव के बेहतर समन्वय के लिए किया गया है.

UP ADO Panchayat Recruitment : पंचायती राज विभाग में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) यानी ADO के पदों पर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है. अब ADO (पंचायत) के 50 प्रतिशत पद सीधी भर्ती के जरिए भरे जाएंगे. अभी तक इन पदों पर शत-प्रतिशत नियुक्तियां पदोन्नति के माध्यम से होती थीं. सरकार का मानना है कि इससे विभाग में अनुभव के साथ युवा शक्ति का भी बेहतर समन्वय हो सकेगा.

कैबिनेट ने सेवा नियमावली में संशोधन को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई प्रदेश कैबिनेट की बैठक में उत्तर प्रदेश सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सेवा (द्वितीय संशोधन) नियमावली, 2026 के प्रख्यापन को मंजूरी दी गई. इस संशोधन के बाद ADO (पंचायत) के आधे पद सीधी भर्ती के लिए उपलब्ध होंगे.

अभी तक 100 प्रतिशत पदों पर होती थी पदोन्नति

अब तक ADO (पंचायत) के सभी पद पदोन्नति के माध्यम से भरे जाते थे. नई व्यवस्था लागू होने के बाद भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. आधे पदों पर पदोन्नति के जरिए अनुभवी कर्मचारियों को मौका मिलेगा, जबकि बाकी 50 प्रतिशत पदों पर सीधी भर्ती के जरिए नए अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी. सरकार का उद्देश्य विभाग में अनुभव और युवा ऊर्जा का संतुलन बनाना है, ताकि पंचायत स्तर पर चल रही विकास योजनाओं की निगरानी और क्रियान्वयन को और प्रभावी बनाया जा सके.

पंचायतों में बढ़ी ADO की जिम्मेदारी

पंचायती राज विभाग में पिछले कुछ वर्षों में कई नई योजनाएं और विकास कार्य शुरू हुए हैं. इनमें स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), डिजिटल लाइब्रेरी, बहुद्देशीय पंचायत भवन, अंत्येष्टि स्थल और उत्सव भवन जैसे कार्य शामिल हैं. इन योजनाओं के क्रियान्वयन और ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों की निगरानी में ADO (पंचायत) की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है. विकासखंड स्तर पर ये अधिकारी ग्राम पंचायतों में चल रहे कार्यों का निरीक्षण और उनका सत्यापन भी करते हैं.

चुनावी जिम्मेदारियों में भी अहम भूमिका

ADO (पंचायत) की जिम्मेदारी केवल विकास कार्यों की निगरानी तक सीमित नहीं है. समय-समय पर होने वाले सामान्य निर्वाचन के साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी इन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है. पंचायतों में लगातार बढ़ रहे काम और योजनाओं के विस्तार को देखते हुए सरकार ने इस पद पर कर्मचारियों की संख्या और भर्ती व्यवस्था को नए तरीके से व्यवस्थित करने का फैसला लिया है.

प्रदेश में ADO पंचायत के 826 पद स्वीकृत

उत्तर प्रदेश में वर्तमान में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के कुल 826 पद स्वीकृत हैं. नई भर्ती व्यवस्था के तहत इन पदों में से 50 प्रतिशत पद सीधी भर्ती और शेष 50 प्रतिशत पद पदोन्नति के माध्यम से भरे जाएंगे. सरकार के इस फैसले से पंचायत विभाग में युवाओं के लिए सरकारी सेवा में प्रवेश के नए अवसर खुलने की उम्मीद है. वहीं, पदोन्नति के जरिए आने वाले अनुभवी अधिकारियों की विशेषज्ञता का लाभ भी पंचायतों के विकास कार्यों में मिलता रहेगा.

Also Read : चमकदार चना खरीदने से पहले हो जाएं सावधान, जांच में मिला चमड़ा रंगने वाला जहरीला रंग, खाने से लिवर-किडनी को नुकसान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि रंजन कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >