UP में 10 वरिष्ठ IAS अफसरों का तबादला, आशीष गोयल-अनिल कुमार समेत कई अधिकारियों के विभाग बदले, देखें पूरी लिस्ट

UP News: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है, जिसमें 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. ऊर्जा, स्वास्थ्य, कृषि, पंचायती राज जैसे महत्वपूर्ण विभागों में बदलाव किए गए हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है. राज्य सरकार ने रविवार को 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया. तबादला सूची में अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं. उच्च शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, पंचायती राज, खाद्य एवं रसद, ऊर्जा और श्रम जैसे महत्वपूर्ण विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

आशीष कुमार गोयल को मिली नई जिम्मेदारी

IAS अधिकारी डॉ. आशीष कुमार गोयल को ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग से हटाकर अपर मुख्य सचिव, श्रम एवं सेवायोजन बनाया गया है. वह ऊर्जा विभाग के साथ यूपी पावर कॉरपोरेशन समेत बिजली क्षेत्र की कई संस्थाओं के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. अब ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी रणवीर प्रसाद को दी गई है.

अनिल कुमार को खाद्य एवं रसद विभाग

अनिल कुमार को प्रमुख सचिव पंचायती राज के पद से हटाकर प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद तथा उपभोक्ता मामले आयुक्त, खाद्य एवं रसद की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं कृषि विभाग से जुड़े प्रमुख सचिव रविंद्र को पंचायती राज विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है.

इन अधिकारियों के विभाग भी बदले

  • अमित कुमार घोष को अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा बनाया गया है.
  • अमृत अभिजात को वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिला है.
  • वी. हेकाली झिमोमी को प्रमुख सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है.
  • महेंद्र प्रसाद अग्रवाल को प्रमुख सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन की जिम्मेदारी दी गई है.
  • डॉ. एमकेएस सुंदरम को कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन की जिम्मेदारी मिली है.
  • अमित गुप्ता को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
  • रणवीर प्रसाद को प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा बनाया गया है. उन्हें यूपी के प्रमुख बिजली निगमों के अध्यक्ष का दायित्व भी सौंपा गया है.

लगातार दूसरे दिन प्रशासनिक फेरबदल

यूपी में पिछले दिनों से प्रशासनिक और पुलिस महकमे में तबादलों का दौर जारी है. इससे पहले PCS और पुलिस अधिकारियों के स्तर पर भी फेरबदल किया गया था. अब वरिष्ठ IAS अधिकारियों की नई तैनाती के बाद कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियां नए अधिकारियों के पास पहुंची हैं.

Also Read : शाहजहांपुर में सांड बना काल! अचानक बाइक के सामने आया, जोरदार टक्कर के बाद हुआ कुछ ऐसा कि परिवार में मचा कोहराम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By तिलक कुमार

तिलक कुमार पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है. अमर उजाला, प्रभात खबर, जनसंदेश टाइम्स और राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं. अपराध, राजनीति और हाइपरलोकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. मैदानी रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण और प्रभावशाली खबरों को पाठकों तक पहुंचाया है. जमीनी मुद्दों की गहरी समझ और तथ्यों पर आधारित रिपोर्टिंग उनकी पहचान रही है. वर्तमान में वह प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़े हुए हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन और रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >