ताजमहल के पास रिसॉर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 8 दिन का अल्टीमेटम! पुलिस ने छाना चप्पा-चप्पा

UP Crime: आगरा के ताजमहल के पास स्थित ताज रिजॉर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया. रिसॉर्ट को 8 दिन के भीतर धमाके का अल्टीमेटम दिया गया था.

UP Crime: उत्तर प्रदेश के आगरा में दुनिया के मशहूर स्मारक ताजमहल के पास एक रिसॉर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. ताजगंज क्षेत्र में जलमा संस्थान के पास स्थित ताज रिजॉर्ट को धमकी भरा ईमेल भेजा गया. मेल में दावा किया गया कि रिसॉर्ट के अंदर बम रखा गया है और आने वाले आठ दिनों के भीतर कभी भी विस्फोट हो सकता है. सूचना मिलते ही पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वॉड सक्रिय हो गया.

धमकी भरा ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

रिसॉर्ट प्रबंधन को ईमेल मिलने के बाद मालिक महेश कर्दम ने बिना देर किए पुलिस को सूचना दी. मामला ताजमहल के बेहद संवेदनशील पर्यटन क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया. इसके बाद एसीपी ताज सुरक्षा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बम डिस्पोजल स्क्वॉड को बुलाया गया.

BDS ने खंगाला पूरा रिसॉर्ट, नहीं मिला बम

धमकी के बाद सुरक्षा टीमों ने रिसॉर्ट के अंदर और आसपास के इलाके की बारीकी से तलाशी ली. अलग-अलग हिस्सों की जांच की गई, लेकिन तलाशी के दौरान कोई बम, विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. पुलिस के मुताबिक फिलहाल मौके पर किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है.

अब पुलिस की नजर धमकी वाले ईमेल पर

तलाशी में कुछ नहीं मिलने के बाद भी पुलिस ने धमकी को नजरअंदाज नहीं किया है. ईमेल और उससे जुड़े डिजिटल डेटा को साइबर सेल को भेजा गया है. अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि धमकी वाला ईमेल कहां से भेजा गया और इसके पीछे कौन है. पुलिस धमकी देने वाले की पहचान और उसकी मंशा का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

ताजमहल के पास सुरक्षा को लेकर अलर्ट

घटना ऐसे इलाके में हुई है जहां रोज बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं. ऐसे में धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल एहतियाती कदम उठाए. हालांकि जांच में कोई विस्फोटक नहीं मिला है, लेकिन पुलिस की जांच अभी जारी है.

आठ दिन वाली धमकी ने बढ़ाई चिंता

धमकी वाले ईमेल में रिसॉर्ट में बम होने और करीब आठ दिन के भीतर कभी भी ब्लास्ट होने का दावा किया गया था. फिलहाल जांच में ऐसा कोई बम या संदिग्ध सामान नहीं मिला है. अब पूरे मामले का सबसे बड़ा सवाल यही है कि धमकी भेजने वाला कौन है और उसने ताजमहल के पास स्थित रिसॉर्ट को ही निशाना बनाकर यह ईमेल क्यों भेजा. पुलिस और साइबर सेल ईमेल की तकनीकी जानकारी खंगाल रही है. जांच के बाद ही धमकी के पीछे की असली वजह और भेजने वाले की पहचान स्पष्ट हो सकेगी.

यह भी पढ़ें: UP Expressway: 7.5 घंटे में गोरखपुर, 6 घंटे में लखनऊ और 8 घंटे में सिलीगुड़ी, 700 KM का एक्सप्रेसवे बदल देगा यूपी की कनेक्टिविटी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By तिलक कुमार

तिलक कुमार पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है. अमर उजाला, प्रभात खबर, जनसंदेश टाइम्स और राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं. अपराध, राजनीति और हाइपरलोकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. मैदानी रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण और प्रभावशाली खबरों को पाठकों तक पहुंचाया है. जमीनी मुद्दों की गहरी समझ और तथ्यों पर आधारित रिपोर्टिंग उनकी पहचान रही है. वर्तमान में वह प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़े हुए हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन और रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >