शाहजहांपुर में सड़क हादसा: राशन लेने जा रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, बरेली में मौत

शाहजहांपुर के पिटरहाई गांव में शुक्रवार को एक दुखद सड़क हादसे में 70 वर्षीय हरिश्चंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई. वे सरकारी दुकान से राशन लेने जा रहे थे तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी.

Shahjahanpur Road Accident: शाहजहांपुर पिटरहाई गांव में शुक्रवार दोपहर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 70 वर्षीय बुजुर्ग हरिश्चंद्र की बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

राशन लेने साइकिल से जा रहे थे हरिश्चंद्र

शाही गांव निवासी हरिश्चंद्र शुक्रवार दोपहर साइकिल से पिटरहाई स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर राशन लेने जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में सामने से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में हरिश्चंद्र गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े.

जैतीपुर सीएचसी से बरेली किया गया रेफर

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से हरिश्चंद्र को जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बरेली रेफर कर दिया. परिजन उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां देर शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. हरिश्चंद्र के छह बेटे हैं और सभी शादीशुदा हैं. पिता की मौत से पत्नी कोकिला समेत पूरे परिवार में मातम पसरा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि हादसा नीमडांडी निवासी पंकज की बाइक से हुआ है. परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.

पवन तोमर की रिपोर्ट यह भी पढ़ें: UP की ट्रेनों में चूहों का आतंक! 70 लाख खर्च के बाद भी नहीं थमी ‘धमाचौकड़ी’, यात्री की नाक तक काटी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >