कमरे में चाचा के साथ मिली शादीशुदा बेटी, मां का चढ़ा पारा, दोनों पर डीजल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा बेटी को उसके मुंहबोले चाचा के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया. इससे गुस्साए परिवार ने दोनों पर डीजल डालकर जलाने की कोशिश की.

UP Crime News: शाहजहांपुर में शनिवार को एक कमरे का नजारा देखकर परिवार के होश उड़ गए. शादीशुदा बेटी अपने मुंहबोले चाचा के साथ कमरे में मिली. इसके बाद घर में ऐसा हंगामा मचा कि मामला पुलिस तक पहुंच गया. आरोप है कि गुस्साई मां ने बेटी और उसके साथ मौजूद युवक पर डीजल डाल दिया और दोनों को आग लगाने की कोशिश की. घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई.

दोनों को एक कमरे में देखकर भड़के परिजन

मामला बिरसिंहपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव का है. गांव की महिला शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं. वहीं, उसका मुंहबोला चाचा भी शादीशुदा बताया जा रहा है.ग्रामीणों के अनुसार, दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. शनिवार को दोनों एक कमरे में मिले. इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में विवाद शुरू हो गया.

मां ने दोनों पर डीजल डाल दिया

आरोप है कि महिला की मां ने गुस्से में अपनी बेटी और उसके प्रेमी पर डीजल डाल दिया. इसके बाद दोनों को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया. अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर अफरातफरी मच गई.शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए. इसी बीच पुलिस को घटना की सूचना दी गई.

पुलिस ने दोनों का कराया मेडिकल

सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची. पुलिस ने युवक के शरीर पर पड़े डीजल को पानी डालकर साफ कराया. वहीं, महिला को उसके परिजनों ने नहलाया. इसके बाद पुलिस ने दोनों का चिकित्सीय परीक्षण कराया.पुलिस ने महिला और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

महिला बोली- मुंहबोले चाचा के साथ जाऊंगी

पूछताछ के दौरान महिला ने अपने मुंहबोले चाचा के साथ जाने की बात कही है. पुलिस दोनों से पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है.

तहरीर मिलने पर होगी आगे की कार्रवाई

सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस गांव पहुंची थी. महिला और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. महिला अपने मुंहबोले चाचा के साथ जाने की बात कह रही है. उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामले में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसून फिर से सक्रिय, 40 से अधिक जिलों में मूसलाधार आफत और तापमान में भारी गिरावट की संभावना


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By खुशी सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >