खन्नौत का पानी घरों में घुसा तो मच गई अफरा-तफरी, 17 परिवार हुए कैद; फिर जो हुआ, स्टीमर लेकर पहुंचे पार्षद

Shahjahanpur News: लगातार हो रही बारिश के चलते शाहजहांपुर में नदियां खतरे के निशान के करीब पहुंच रही हैं. खन्नौत नदी का जलस्तर बढ़ने से लोदीपुर मोहल्ले के 17 परिवार अपने घरों में फंस गए. पार्षद रूपेश वर्मा ने स्टीमर की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला.

Shahjahanpur News: जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. खन्नौत नदी का पानी बढ़ने से वार्ड नंबर-3 के लोदीपुर मोहल्ले के डूब क्षेत्र में बने मकानों में पानी घुस गया. इससे करीब 17 परिवार पानी में घिर गए और अपने घरों में फंस गए.

सूचना मिलते ही एक्टिव हुए पार्षद, स्टीमर से शुरू हुआ रेस्क्यू

मामले की जानकारी मिलते ही वार्ड के पार्षद रूपेश वर्मा एक्टिव मोड में नजर आए. उन्होंने तत्काल जिला प्रशासन से संपर्क कर स्टीमर की व्यवस्था कराई. इसके बाद खुद स्टीमर पर सवार होकर फंसे हुए परिवारों तक पहुंचे. प्रशासन की मदद से सभी 17 परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

जरूरी सामान और बकरियां लेकर सुरक्षित निकले लोग

रेस्क्यू के दौरान लोगों ने अपना जरूरी और कीमती सामान स्टीमर में रखा. कई परिवार अपनी पालतू बकरियों को भी साथ लेकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे. बाहर निकाले गए परिवारों में से कुछ लोग अपने रिश्तेदारों के घर चले गए हैं, जबकि कुछ ने प्रशासन की ओर से बनाए गए आश्रय स्थल में शरण ली है. प्रशासन की ओर से उनके लिए भोजन और रहने की व्यवस्था किए जाने की बात कही गई है.

डूब क्षेत्र में बने हैं प्रभावित मकान

पार्षद रूपेश वर्मा ने बताया कि प्रभावित मकान डूब क्षेत्र में बने हुए हैं. बाढ़ आने पर इन्हीं इलाकों में सबसे पहले पानी पहुंचता है. मकान बनाते समय लोगों को डूब क्षेत्र को लेकर समझाया भी जाता है, लेकिन कई लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते. उन्होंने कहा कि आगे भी यदि कोई परिवार पानी में फंसता है तो उसकी मदद की जाएगी.

खतरे के निशान के करीब पहुंचीं नदियां

हालांकि खन्नौत नदी अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही है, लेकिन जलस्तर बढ़ने के कारण इसका पानी डूब क्षेत्र के घरों तक पहुंच गया है. वहीं जिले में रामगंगा नदी खतरे के निशान के करीब बह रही है. गर्रा और खन्नौत नदियों के जलस्तर में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. इसे देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है.

शाहजहांपुर से पवन तोमर की रिपोर्ट

Also Read: ग्लोबल हो, लेकिन जड़ों से जुड़ी रहे नई पीढ़ी’,CM योगी ने दिया बड़ा संदेश,आखिर कैसी होनी चाहिए आज के भारत की युवा पीढ़ी?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By खुशी सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >