UP News: तीन दिन स्कूलों की छुट्टी, बच्चों पर नहीं रहेगा बस्ते का बोझ, जानिए कब-कब है Holiday

School Closed in UP: कांवर यात्रा को देखते हुए यूपी के कुछ जिलों में स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है. प्रशासन ने तीन दिन छुट्टी की घोषणा की है. हालांकि बच्चों को कुल पांच दिन छुट्टी मिल रही है. यानी पांच दिन नहीं रहेगा बच्चों पर बस्ते का बोझ.

School Closed in UP: सावन का पावन महीना चल रहा है. भगवान भोलेनाथ के मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुट रही है. जलाभिषेक और कांवर यात्रा का सिलसिला भी जारी है. यूपी में कांवर यात्रा को देखते हुए कुछ जिलों में स्कूलों को बंद रखने का जिला प्रशासन ने फैसला किया है. बता दें, कांवड़ यात्रा के कारण सड़कों पर काफी भीड़ हो जाती है. ऐसे में भारी भीड़ के कारण हादसे की संभावना बनी रहती है.

तीन दिनों बंद रहेंगे स्कूल
मंदिरों में जलाभिषेक और कांवरियों की भारी भीड़ को देखते हुए मुरादाबाद प्रशासन ने 10, 12 और 17 अगस्त को मुरादाबाद में स्कूलों को बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं. बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश बोर्ड, ICSE, CBSE समेत सभी बोर्ड के आठवीं कक्षाओं तक के स्कूल बंद रहेंगे. बता दें, 10 अगस्त को शनिवार है इस दिन कांवड़ियों के आवागमन के कारण भारी भीड़ होती है. वहीं 12 अगस्त को सावन का चौथा सोमवारी है और 17 अगस्त को फिर शनिवार होने के कारण जिला प्रशासन ने स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है.

बच्चों को मिलेगी एक साथ तीन दिन की छुट्टी
10 और 12 अगस्त की छुट्टी के बाद बच्चों को 17 अगस्त को छुट्टी मिलेगी. 17 अगस्त की छुट्टी को लेकर बच्चों को लगातार तीन छुट्टियां मिलेंगी. 17 अगस्त को शनिवार के दिन प्रशासन की ओर से छुट्टी का ऐलान किया गया है. इसके बाद 18 अगस्त को रविवार है, स्कूलों में छुट्टी रहेगी. 19 अगस्त को सोमवार पड़ रहा है. इस दिन सार्वजनिक अवकाश होता है. इस कारण स्कूल भी बंद रहेंगे.

Also Read: Bangladesh Protest: बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का गठन, मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में कल होगा शपथ ग्रहण

Bangladesh Protest के बाद 8 अगस्त को नई सरकार का होगा शपथ ग्रहण, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >