जिससे प्यार किया उसे जंगल ले गया प्रेमी, कपड़े उतारते ही कर दी हत्या, सहारनपुर में प्रेम संबंध का खूनी अंत

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.

UP Crime News : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के जंगल में 14 अगस्त को महिला का शव मिला था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. मामले में पुलिस ने मृतका के पड़ोसी शमशाद जोगी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, शमशाद और मृतका इमराना के बीच पिछले करीब 7-8 महीने से प्रेम संबंध थे. आरोपी महिला को बाइक से नौकरी पर छोड़ने और लेने भी जाता था. इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच संबंध बन गए.

बेटी की शादी के लिए पैसे मांग रही थी इमराना

एसपी सिटी व्योम बिंदल ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, इमराना छुटमलपुर स्थित एक दवा कंपनी में काम करती थी. इमराना की बेटी आफरीन की शादी की बात चल रही थी. बताया जा रहा है कि इमराना शादी के लिए शमशाद से पैसे मांग रही थी. शमशाद पैसे देने को तैयार नहीं था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था.

दूसरे युवक से संबंध को लेकर भी था नाराज

पुलिस के मुताबिक, इमराना के केसर उर्फ केशव नाम के एक अन्य व्यक्ति से कथित संबंध को लेकर भी शमशाद नाराज रहता था. वह इमराना पर केशव से संबंध खत्म करने का दबाव बना रहा था. लगातार विवाद और पैसों की मांग से परेशान होकर शमशाद ने इमराना की हत्या की योजना बनाई.

जंगल में ले जाकर की हत्या

पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त की शाम शमशाद इमराना को कंपनी से लेने पहुंचा. उसने पहले से हत्या की योजना बना रखी थी. पुलिस का दावा है कि उसने अपना मोबाइल फोन घर पर छोड़ दिया था और बाइक में भी बदलाव किया था, ताकि CCTV फुटेज में उसकी पहचान आसानी से न हो सके. इसके बाद वह इमराना को प्रेम संबंध बनाने और पैसे देने का बहाना बनाकर गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के नांगल अहीर गांव के जंगल में ले गया.

कपड़े उतारने लगी तो सरिया से किए कई वार

पुलिस के मुताबिक, जंगल में पहुंचने के बाद शमशाद ने इमराना से कपड़े उतारने को कहा. जैसे ही वह कपड़े उतारने लगी, आरोपी ने बाइक में रखा सरिया निकाल लिया. आरोप है कि शमशाद ने इमराना के सिर और चेहरे पर कई वार किए. गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद आरोपी ने शव को नाले में फेंक दिया.

मोबाइल तोड़ा, सरिया भी तालाब में फेंका

वारदात के बाद शमशाद ने इमराना के मोबाइल फोन को सरिया से तोड़ दिया. इसके बाद मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल सरिया को पास के तालाब में फेंक दिया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने सबूत मिटाने की भी कोशिश की, ताकि पुलिस की जांच उस तक न पहुंच सके.

केशव को फंसाने की बनाई थी साजिश

पुलिस का कहना है कि शमशाद ने हत्या का शक इमराना के कथित दूसरे प्रेमी केसर उर्फ केशव पर डालने की कोशिश की. इसी वजह से उसने वारदात के लिए ऐसी जगह चुनी, जो केशव के गांव के आसपास थी. घटना के बाद आरोपी इमराना के पति के साथ उसकी तलाश करने का नाटक भी करता रहा, ताकि परिवार और पुलिस को उस पर शक न हो.

CCTV फुटेज से खुला हत्या का राज

महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल के साथ-साथ इमराना के आने-जाने वाले रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली. जांच के दौरान शमशाद की गतिविधियां पुलिस को संदिग्ध लगीं. जांच आगे बढ़ने के साथ पुलिस का शक उस पर गहराता गया. इसके बाद पुलिस ने 22 अगस्त को हरौड़ा कट के पास से शमशाद को गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ में हत्या की बात कबूलने का दावा

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान शमशाद ने इमराना की हत्या की बात स्वीकार की. आरोपी की निशानदेही और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

Also Read : UP पुलिस खरीदेगी 90 हजार लाठी-हेलमेट-शील्ड, हिंसक प्रदर्शन और पत्थरबाजी से निपटने की तैयारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि रंजन कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >