Road Accident : होली बदला मातम में, कार ने 6 को रौंदा, यूपी के मजदूरों की मौत

Road Accident : देहरादून में राजपुर रोड पर साईं मंदिर के पास कार ने 6 लोगों को रौंद दिया. इसमें चार यूपी–बिहार के मजदूर की मौत हो गई.

Road Accident : बुधवार शाम देहरादून में राजपुर रोड पर साईं मंदिर के पास एक तेज रफ्तार लग्जरी मर्सिडीज कार की टक्कर से चार पैदल यात्रियों की मौत हो गई. दो अन्य बाइक  सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. एक पुलिस अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी दी है. पुलिस के अनुसार, चंडीगढ़ नंबर वाली मर्सिडीज कार तेज गति से चलाई जा रही थी, तभी उसने चार मजदूरों और यूके 07-एई-5150 रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक स्कूटी को टक्कर मार दी. इस टक्कर से चारों पैदल यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए.

उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों की हुई मौत

पुलिस के अनुसार, दो मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के अयोध्या निवासी मंशाराम (30) और रंजीत (35) के रूप में हुई है, वहीं दो अन्य मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है. अन्य दो लोगों,  जिनकी पहचान उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी धनीराम और बिहार के सीतामढ़ी निवासी मोहम्मद शाकिब के रूप में हुई है – को पास के उत्तराखंड अस्पताल ले जाया गया. यहां से उन्हें सरकारी दून मेडिकल कॉलेज ले जाया गया.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : पीएम मोदी का मॉरीशस में बिहारी गीत-गवई से स्वागत- ‘राजा के सोभे ला माथे, सैकड़ों साल पुरानी परंपरा में जीवित संस्कृति

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया, “दोनों घायलों के पैर में चोट आई है. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. चारों मजदूरों के शवों को अस्पताल लाया गया है. पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है.”

कार सवारों की तलाश तेज

अजय सिंह ने कहा, “हम तलाशी अभियान चला रहे हैं. कार सवारों को पकड़ने के लिए कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी पुलिस थानों को सूचित कर दिया है.” एसएसपी ने कहा कि पता चला है कि मृतक नदी के उस पार काठबंगला इलाके में रहता था. शिवम नामक एक ठेकेदार के अधीन काम करता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >