यूपी में छात्राओं को मिल रही फ्री में स्कूटी, जानिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के नियम और पूरी प्रक्रिया

Rani Lakshmibai Scooty Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार ने छात्राओं की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना शुरू की है. इस योजना के तहत पात्र छात्राओं को मुफ्त स्कूटी प्रदान की जाएगी.

Rani Lakshmibai Scooty Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार ने छात्राओं की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना शुरू करने की घोषणा की है. इस योजना की स्वीकृति सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में मिल गई है. इस योजना के तहत पात्र छात्राओं को मुफ्त स्कूटी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे बिना किसी परिवहन बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें. सरकार का मानना है कि इस पहल से बेटियों की शिक्षा को नई गति मिलेगी और उन्हें कॉलेज तथा अन्य शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने में आसानी होगी. योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की छात्राओं को भी शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है.

कौन उठा सकेगा योजना का लाभ?

योजना का लाभ उन पात्र छात्राओं को मिलेगा, जो उत्तर प्रदेश की निवासी हैं और सरकार द्वारा तय किए गए पात्रता मानदंडों को पूरा करती हैं. पात्रता, आय सीमा, शैक्षणिक योग्यता और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी सरकार की आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद उपलब्ध होगी.

कैसे करें आवेदन?

योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया सरकार द्वारा निर्धारित पोर्टल या संबंधित शिक्षण संस्थानों के माध्यम से शुरू की जाएगी. आवेदन के समय छात्राओं को आवश्यक दस्तावेज, जैसे निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे.

क्या है योजना का उद्देश्य?

छात्राओं की उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करना, बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना, सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध कराना, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की छात्राओं को सहायता देना. सरकार की ओर से योजना से जुड़ी विस्तृत गाइडलाइन और आवेदन की तिथि जल्द जारी किए जाने की उम्मीद है, इसके बाद पात्र छात्राएं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकेंगी.

इनपुट: शशांक मिश्रा

यह भी पढ़ें: आगरा से एटा तक सफर होगा आसान, NH-321G परियोजना को मिली नई रफ्तार, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >