राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर महंत धर्मदास का बड़ा हमला, ट्रस्ट मॉडल बदलने की मांग

Ram Mandir Donation Theft Case: अयोध्या के राम मंदिर में कथिक चढ़ावा चोरी को लेकर हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत धर्मदास ने ट्रस्ट पर हमला बोला है. उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट पर लापरवाही का आरोप लगाया है. महंत ने राम मंदिर के ट्रस्ट मॉडल को बदलकर पारंपरिक व्यवस्था लागू करने और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

Ram Mandir Donation Theft Case:अयोध्या के राम मंदिर के चंदे में हुई कथित गड़बड़ी के मामले को लेकर रामलला के पूर्व पक्षकार और हनुमानगढ़ी के महंत धर्मदास बाबा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने यह कार्य किया है, उनके लिए कोई भी सजा कम नहीं होगी. एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, उन्होंने कहा कि इस मामले ने पूरे देश का ध्यान खींचा है और समाज के विभिन्न वर्गों ने इसकी निंदा की है.


श्रद्धालुओं और समाज में गलत संदेश जाने की चिंता


महंत धर्मदास ने कहा कि कुछ लालची लोगों की वजह से राम मंदिर के प्रति पूरे समाज में गलत धारणा बनी है. उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर निशाना साधा है. महंत धर्मदास ने कहा कि मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी को लेकर श्रद्धालुओं के बीच भ्रम और अविश्वास का माहौल पैदा हुआ है. उन्होंने कहा कि धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों की जिम्मेदारी होती है कि ऐसे मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही तय की जाए .

SIT जांच पर जताया भरोसा


महंत धर्मदास ने स्पष्ट तौर पर कहा कि दान पेटी में हुई कथित चोरी से उत्तर प्रदेश की सरकार का कोई लेना- देना नहीं है, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी जांच के लिए जांच (SIT) का गठन किया है. उन्होंने कहा कि उन्हें जांच एजेंसियों पर पूरा भरोसा है और जांच के जरिए ही सच्चाई सामने आएगी. महंत धर्मदास ने मुख्यमंत्री योगी पर भरोसा जताते हुए कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस मामले में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.


अयोध्या की ट्रस्ट व्यवस्था में बदलाव की मांग


महंत धर्मदास ने मौजूदा ट्रस्ट मॉडल की जगह पारंपरिक ‘साधु-केंद्रित’ व्यवस्था को लागू करने की मांग की है. उन्होने कहा कि संत समाज की भागीदारी बढ़ने से धार्मिक परंपराओं और श्रद्धालुओं की भावनाओं का बेहतर संरक्षण हो सकेगा.महंत धर्मदास ने कहा कि अयोध्या की पहचान उसकी संत परंपरा से रही है और भविष्य की व्यवस्थाओं में इसे प्राथमिकता मिलनी चाहिए.

यह भी पढ़े-राम मंदिर में 200 करोड़ की कथित चोरी पर हाई कोर्ट पहुंचा मामला, न्यायिक आयोग की मांग से मचा सियासी बवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >