प्रयागराज में बाउंड्री के अंदर पानी में तैरती मिली युवक की लाश, 30 साल के मोबिन की रहस्यमयी मौत, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक का शव पानी में तैरता मिला. 30 वर्षीय मोबिन की रहस्यमयी मौत ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Prayagraj News: नैनी थाना क्षेत्र के उत्तरी लोकपुर में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब कांशीराम कॉलोनी के पास बाउंड्री के अंदर पानी में एक युवक का शव मिला. सुबह टहलने निकले लोगों की नजर शव पर पड़ी तो आसपास भीड़ जुट गई. लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान जह्नागीराबाद गंजिया निवासी 30 वर्षीय मोबिन पुत्र मुर्तजा के रूप में हुई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

सोमवार शाम घर से निकला था मोबिन, फिर नहीं लौटा

मोबिन जह्नागीराबाद गंजिया का रहने वाला था और चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था. उसके परिवार में बड़ा भाई मुस्तकीम, मौसीन, आमीन और तीन बहनें हैं. उसके पिता मुर्तजा रेलवे से सेवानिवृत्त हैं. मोबिन खराद में काम करता था और रोजाना सुबह घर से काम के लिए निकलता था. परिजनों के मुताबिक, सोमवार शाम वह घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा. देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए. काफी खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चला. मंगलवार सुबह पानी में शव मिलने की सूचना मिली तो परिवार में कोहराम मच गया.

परिजनों को हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

मोबिन की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. बताया जा रहा है कि उसका कुछ लोगों से विवाद भी चल रहा था. परिजनों के मुताबिक, मोबिन नशे का भी आदी था. हालांकि, पुलिस ने अभी तक हत्या की आशंका की पुष्टि नहीं की है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और परिजनों से भी पूछताछ कर रही है.

थाना प्रभारी बोले- पानी में गिरने से हुई मौत

नैनी थाने के प्रभारी बृज किशोर गौतम ने बताया कि युवक की मौत पानी में गिरने से हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा.

Must Read- कौशांबी ब्लास्ट के बाद SRN में दिखा दर्द का मंजर, घायलों से मिले केशव मौर्य, इलाज से लेकर जांच तक का दिया भरोसा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कोमल अग्रवाल

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >