PM Awas Yojana : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत करीब 90 हजार पात्र लोगों को घर बनाने के लिए पहली किस्त दी जाएगी. योगी आदित्यनाथ इस राशि को डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए सीधे लोगों के बैंक खातों में एक क्लिक से ट्रांसफर करने वाले हैं. यह कार्यक्रम 16 मार्च को शाम 4:30 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में आयोजित होगा.
मुख्यमंत्री योगी करेंगे यहां के लाभार्थी से बात
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी 20 लाभार्थियों को आवास स्वीकृति के प्रमाणपत्र भी देंगे. साथ ही वे फतेहपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, सहारनपुर, महाराजगंज और देवरिया के एक-एक लाभार्थी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीधे बातचीत भी करेंगे. इस दौरान वे उनसे पूछेंगे कि योजना से उन्हें क्या फायदा हुआ और उनका अनुभव कैसा रहा.
अपने घर का सपना पूरा करती है ये योजना
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 एक ऐसी योजना है, जिसमें जिन लोगों को शहर में घर की जरूरत है (जो इसके लिए पात्र हैं) उन्हें सरकार की तरफ से घर बनाने के लिए किस्तों में आर्थिक मदद दी जाती है. इस योजना का मकसद है कि हर जरूरतमंद परिवार के पास अपना सुरक्षित और पक्का घर हो, ताकि उनका अपना घर का सपना पूरा हो सके.
यह भी पढ़ें : 18 लाख नए आयुष्मान कार्ड बने, इस राज्य की सरकार चला रही है स्पेशल कैंपेन
सुरक्षित रहने की बेहतर व्यवस्था कर रही है योगी सरकार
यह कार्यक्रम सिर्फ पैसे ट्रांसफर करने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश सरकार की “सबके लिए आवास” की सोच को जमीन पर उतारने की कोशिश भी है. योगी सरकार के लगातार प्रयासों से बड़ी संख्या में शहरी गरीब और जरूरतमंद परिवारों को घर की सुविधा मिल रही है. इससे उनके जीवन में काफी पॉजिटिव चेंज भी देखने को मिल रहा है. उन्हें सुरक्षित रहने की बेहतर व्यवस्था मिल रही है.
यह भी पढ़ें : PM Kisan Yojana: क्या आप जानते हैं किस राज्य के किसानों को मिले सबसे ज्यादा रुपये?
