प्रकृति के बीच बितानी है छुट्टी? पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पर्यटन सत्र 2026-27 के लिए हुए ये बड़े बदलाव, जान लें ये नए नियम

Pilibhit Tiger Reserve: पीलीभीत टाइगर रिजर्व में वीकेंड पर जंगल सफारी का आनंद लेना अब जेब पर थोड़ा भारी पड़ सकता है. भारतीय और विदेशी पर्यटकों के लिए टिकट की कीमतों में वृद्धि की गई है. जानें नए नियम और बजट की जानकारी.

Pilibhit Tiger Reserve: वीकेंड पर जंगल सफारी और बाघों का दीदार करने का प्लान बना रहे हैं तो अब बजट थोड़ा बढ़ाना होगा. पीलीभीत टाइगर रिजर्व में शनिवार और रविवार को घूमने के लिए टिकट की कीमत बढ़ा दी गई है. भारतीय पर्यटकों को अब 150 रुपये की जगह 200 रुपये प्रति व्यक्ति देने होंगे, जबकि विदेशी सैलानियों के लिए टिकट 800 से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया है.

पर्यटन सत्र 2026-27 के लिए नई दरों को मंजूरी

वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना और वन राज्यमंत्री केपी मलिक की अध्यक्षता में हुई पीलीभीत बाघ संरक्षण फाउंडेशन के शासी निकाय की बैठक में पर्यटन सत्र 2026-27 के लिए प्रस्तावित दरों को मंजूरी दी गई. बैठक में फाउंडेशन के कार्यों की समीक्षा के साथ विभिन्न विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई. पीलीभीत टाइगर रिजर्व के लिए 1.96 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है. बैठक में ईको टूरिज्म को विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया.

मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के प्रयासों की हुई सराहना

बैठक में पीलीभीत टाइगर रिजर्व और आसपास के क्षेत्रों में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी समीक्षा हुई. वन मंत्री ने इन प्रयासों की सराहना करते हुए प्रभावित ग्रामीणों और उनके परिवारों के प्रति संवेदनशीलता बरतने पर जोर दिया. उन्होंने सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाएं प्रभावित लोगों तक तत्काल पहुंचाने के निर्देश दिए. इसके साथ ही जंगल में पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देने से जुड़ी योजनाओं पर भी चर्चा की गई.

ईको टूरिज्म के साथ संरक्षण पर भी रहेगा जोर

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पर्यटकों को अधिक से अधिक पर्यावरण मित्र सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई. पर्यटन का विस्तार करते हुए वन और वन्यजीव संरक्षण के मानकों को सख्ती से लागू करने पर भी जोर दिया गया. प्रमुख सचिव वन वी. हेकाली झिमोमी ने कहा कि पीलीभीत टाइगर रिजर्व फाउंडेशन की आय के स्रोत बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है और स्वैच्छिक दानदाताओं को फाउंडेशन में योगदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है. बैठक में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

Must Read- फटे कपड़ों में पेट्रोल पंप से भागी छात्रा, खुद को क्राइम ब्रांच का सिपाही बताकर किया था अगवा, लखनऊ से कानपुर ले जाते समय ऐसे बची जान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कोमल अग्रवाल

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >