11 से 15 अगस्त तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक डायवर्जन, दिल्ली जाने से पहले जान लें वैकल्पिक रूट

स्वतंत्रता दिवस और बायो फैशन एक्सपो के चलते 11 से 15 अगस्त तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा में भारी ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा. दिल्ली की ओर जाने वाले भारी, मध्य और मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध होगा.

UP News : स्वतंत्रता दिवस और ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित होने वाले बायो फैशन एक्सपो को देखते हुए नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 11 से 15 अगस्त तक विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा. इस दौरान दिल्ली की ओर जाने वाले भारी, मध्य और मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा. ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे परेशानी से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें.

चिल्ला बॉर्डर से दिल्ली जाने वालों के लिए बदला रूट

नोएडा के डीसीपी ट्रैफिक अभय कुमार मिश्र के मुताबिक, चिल्ला बॉर्डर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को चिल्ला रेड लाइट से यू-टर्न लेना होगा. इसके बाद वाहन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के रास्ते अपने गंतव्य तक जा सकेंगे. वहीं, डीएनडी बॉर्डर से आने वाले वाहनों को भी इसी वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करना होगा. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे दिल्ली जाने के लिए प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें.

कालिंदी कुंज और यमुना बॉर्डर से आने वालों के लिए भी डायवर्जन

कालिंदी कुंज-यमुना बॉर्डर से आने वाले वाहनों को यमुना नदी से पहले अंडरपास तिराहे से डायवर्ट किया जाएगा. यहां से वाहनों को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के रास्ते ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जाएगा. इसी तरह यमुना एक्सप्रेसवे और परी चौक से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को P3 कासना और सिरसा होते हुए ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जाएगा.

यमुना एक्सप्रेसवे से दिल्ली जाने वालों को इन रास्तों से जाना होगा

यमुना एक्सप्रेसवे से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए भी वैकल्पिक रूट तय किया गया है. ऐसे वाहनों को फैलंदा कट, खुर्जा और सर्विस रोड के रास्ते गलगोटिया, गौतमबुद्ध नगर यूनिवर्सिटी चौक और कासना होते हुए ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जाएगा. ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के दौरान सामान्य मार्गों के बजाय इन वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे.

11 से 13 अगस्त तक एक्सपो मार्ट के आसपास भी डायवर्जन

ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में 11 से 13 अगस्त तक बायो फैशन एक्सपो का आयोजन होगा. इसमें हर दिन करीब 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है. बड़ी संख्या में लोगों के आने की वजह से एक्सपो मार्ट के आसपास ट्रैफिक का दबाव बढ़ सकता है. इसे देखते हुए जरूरत के मुताबिक अस्थायी डायवर्जन लागू किया जाएगा.

एक्सपो मार्ट जाने वालों के लिए पार्किंग की व्यवस्था

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, गलगोटिया कट से एक्सपो मार्ट गोलचक्कर होकर आईएफएस विला जाने वाले वाहनों को एक्सपो मार्ट गोलचक्कर से बड़ा गोलचक्कर, शारदा गोलचक्कर और एलजी गोलचक्कर होते हुए जगत फार्म की ओर भेजा जाएगा. वहीं, एक्सपो मार्ट आने वाले लोगों के लिए नासा यू-टर्न से परिसर की पार्किंग तक जाने की व्यवस्था की गई है. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे पार्किंग और डायवर्जन से जुड़े निर्देशों का पालन करें, ताकि आयोजन के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो.

Also read : इंस्टाग्राम पर जिससे किया था प्यार आज वही बना मौत की वजह, जानिए महिला सिपाही ने क्यूं की आत्महत्या


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि रंजन कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >