फिनिश लाइन बनी मौत की रेखा: होमगार्ड भर्ती दौड़ में 50 मीटर पहले B.Tech इंजीनियर की  हार्ट अटैक से गई जान

मुरादाबाद में होमगार्ड भर्ती की शारीरिक परीक्षा के दौरान एक 27 वर्षीय कंप्यूटर साइंस इंजीनियर शिवम यादव की दौड़ पूरी करने से चंद कदम पहले मौत हो गई. हार्ट अटैक से जान गंवाने वाले शिवम अपनी पत्नी और डेढ़ साल की बेटी को छोड़ गए हैं.

Home Guard Candidate Death: मुरादाबाद में होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान बरेली के 27 वर्षीय कंप्यूटर साइंस इंजीनियर शिवम यादव की मौत हो गई. नौवीं पीएसी वाहिनी के मैदान में 4800 मीटर की दौड़ पूरी करते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े. उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. चिकित्सकों के मुताबिक, मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है.

12 में से 11 राउंड पूरे किए, मंजिल से 50 मीटर पहले गिरे

शिवम को निर्धारित 28 मिनट में 4800 मीटर दौड़ पूरी करनी थी. उन्होंने 12 राउंड में से 11 राउंड पूरे कर लिए थे. अंतिम राउंड में लक्ष्य से करीब 50 मीटर पहले अचानक उनकी हालत बिगड़ी और वह मैदान में गिर पड़े. शिवम बरेली के सुभाष नगर क्षेत्र की नई बस्ती, वंशी नगला बेनीपुर चौधरी के रहने वाले थे. घटना के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

90 फीसदी अंक से की पढ़ाई, सरकारी नौकरी का था सपना

शिवम के पिता विनोद यादव अधिवक्ता हैं. चार भाइयों में दूसरे नंबर के शिवम पढ़ाई में मेधावी थे. उन्होंने 2016 में हाईस्कूल और 2018 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में 90-90 प्रतिशत अंक हासिल किए थे. इसके बाद उन्होंने कंप्यूटर साइंस से बीटेक किया. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे शिवम ने होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन किया था. इससे पहले वह दरोगा और सिपाही भर्ती की परीक्षाओं में भी शामिल हो चुके थे.

पत्नी और डेढ़ साल की बेटी को छोड़ गए शिवम

शिवम की शादी वर्ष 2023 में कोमल से हुई थी. उनकी करीब डेढ़ साल की बेटी है. बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया. शव देखकर पिता विनोद यादव की भी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. शिवम के परिवार के लिए सरकारी नौकरी हासिल करने का सपना अब अधूरा रह गया.

दौड़ के दौरान तीन अभ्यर्थी बेहोश हुए

शुक्रवार को हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान तीन अभ्यर्थियों के बेहोश होकर गिरने की जानकारी सामने आई. इनमें शिवम की हालत गंभीर थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. होमगार्ड के 41,424 पदों के लिए अप्रैल में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी. शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान हुई घटना की रिपोर्ट पुलिस-प्रशासन की ओर से यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को भेज दी गई है.

Must Read- प्रयागराज से झारखंड तक खौफनाक वारदात! 5 महीने पहले लगी थी नौकरी, प्रेमी के कमरे पर पहुंचते ही खत्म हो गई सुपरवाइजर की जिंदगी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कोमल अग्रवाल

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >