UP के कालीन और पीतल का बजेगा डंका, ट्रेड शो में विदेशी खरीदारों को लुभाएगा मीरजापुर का हुनर

मीरजापुर के कालीन और पीतल उद्योग को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में मिलेगा वैश्विक मंच. जानें कैसे यह प्रदर्शनी अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से जुड़ने का अवसर देगी.

UP International Trade Show 2026: मीरजापुर के पारंपरिक कालीन और पीतल उद्योग को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचने का बड़ा मंच मिलने जा रहा है. ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) आयोजित होगा. इसमें मीरजापुर के कालीन, दरी, कारपेट, हैंडीक्राफ्ट और पीतल समेत अन्य उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खरीदारों के सामने प्रदर्शित किया जाएगा.

कालीन की बुनावट और पीतल की कारीगरी पर रहेगी नजर

ट्रेड शो में मीरजापुर के कालीन अपनी बारीक बुनावट और कलात्मक डिजाइन के जरिये खरीदारों का ध्यान आकर्षित करेंगे. वहीं, पीतल के बर्तन, नक्काशी और पारंपरिक कारीगरी जिले के शिल्प की पहचान को सामने रखेगी. कालीन और पीतल दोनों श्रमप्रधान पारंपरिक उद्योग हैं और इन्हें ओडीओपी में प्रमुखता मिलने से जिले के इन हुनरों को संगठित पहचान मिली है.

अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से सीधे कारोबारी संपर्क का अवसर

पांच दिवसीय ट्रेड शो स्थानीय उद्यमियों और कारीगरों को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के साथ-साथ घरेलू बीटूबी खरीदारों और उपभोक्ताओं से जुड़ने का अवसर देगा. इससे उद्यमियों को नए बाजार तलाशने, कारोबारी संपर्क बनाने और संभावित ऑर्डर हासिल करने के मौके मिलेंगे. कालीन निर्यातक ऋषभ कुमार जैन के अनुसार, कालीन और पीतल केवल व्यापारिक उत्पाद नहीं हैं, बल्कि इनके साथ कारीगरों की पीढ़ियों का अनुभव और भारतीय शिल्प परंपरा भी जुड़ी है.

कारोबार विस्तार के साथ स्थानीय हुनर को मिलेगा वैश्विक मंच

संयुक्त आयुक्त उद्योग, विंध्याचल मंडल वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यूपीआईटीएस में मीरजापुर के कालीन और पीतल बर्तन उद्यमी अपने उत्पादों के साथ हिस्सा ले रहे हैं. यहां कालीन, दरी, कारपेट, हैंडीक्राफ्ट, पीतल और अन्य उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे. इससे स्थानीय उद्यमियों को बाजार विस्तार, नए ऑर्डर और कारोबार बढ़ाने के अवसर मिलेंगे.

Must Read- 'UP में दिनदहाड़े कूटे जा रहे गुरुजी, कहां है पुलिस का इकबाल?' हमीरपुर में शिक्षक की पिटाई का खौफनाक Video देख भड़की कांग्रेस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कोमल अग्रवाल

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >