Meerut Murder : आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाता था साहिल, सौरभ हर महीन 1 लाख भेजता था मुस्कान को

Meerut Murder : सौरभ हत्याकांड के आरोपी जेल में हैं. आरोपी मुस्कान रस्तोगी और प्रेमी साहिल को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही है. अब एक नया खुलासा साहिल को लेकर हुआ है. वह मुस्कान के पैसों को आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने के लिए यूज करता था.

Meerut Murder : साहिल शुक्ला ने मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत के पैसे का इस्तेमाल जुआ खेलने में किया. पुलिस विभाग के सूत्रों के हवाले से हिंदुस्तान टाइम्स ने यह खबर प्रकाशित की है. सूत्रों ने बताया कि साहिल क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाता था. जीत की रकम का इस्तेमाल खुद और सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी पर करता था. सूत्रों के अनुसार, साहिल ने सट्टेबाजों के माध्यम से पैसे कमाए. इन्हीं पैसों से वह मुस्कान के साथ ऋषिकेश और देहरादून के टूर पर गया. साहिल के पड़ोसियों ने यह भी दावा किया कि उसके पास कोई नौकरी नहीं थी. वह अपनी लाइफ–स्टाइल हाई रखने के लिए जुए की कमाई पर बहुत अधिक निर्भर था. 

आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाता था साहिल

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सौरभ भी मुस्कान को हर महीने उसके और उसकी बेटी के लिए करीब 1 लाख रुपये भेजता था. जब भी ये पैसे मुस्कान के खाते में ट्रांसफर होते, तो वह साहिल को बता देती. फिर इस पैसे का इस्तेमाल वह क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाने में करता था. पुलिस ने यह भी खुलासा किया है कि साहिल सालों से आईपीएल मैचों पर सट्टा लगा रहा था. गिरफ्तारी से पहले वह आने वाले सीजन पर और भी पैसे लगाने की तैयारी कर रहा था.

सौरभ अक्सर मुस्कान को उसके खर्च के लिए पैसे भेजता था

पुलिस अधीक्षक (शहर) आयुष विक्रम सिंह ने कहा, “लंदन में काम करने के दौरान, सौरभ अक्सर मुस्कान को उसके खर्च के लिए पैसे भेजता था. अपनी हत्या से ठीक पहले, उसने उसके खाते में 1 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे.” अधिकारी ने कहा कि पुलिस अब साहिल की जुआ गतिविधियों की आगे जांच कर रही है. रिमांड के दौरान अपनी जांच में इन डिटेल को शामिल करने का प्लान बना रही है. साहिल और मुस्कान से पूछताछ के बाद हत्या की साजिश का पता चला, जिन्होंने पिछले साल नवंबर में ही सौरभ की हत्या की योजना बनाने की बात कबूल की थी. उन्होंने अपराध के लिए खरीदी गई चीजें और उन्हें कहां से प्राप्त किया, इस बारे में विस्तृत जानकारी दी.

यह भी पढ़ें : Meerut Murder: मुस्कान और साहिल की हिमाचल प्रदेश के कसोल में अजीब थी एक्टिविटी! होटल में भी बोला था झूठ

चार मार्च को मर्चेंट नेवी के पूर्व अधिकारी सौरभ राजपूत को कथित तौर पर मुस्कान और साहिल ने नशीला पदार्थ खिलाने के बाद चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी थी. उसके शरीर के टुकड़े करके सीमेंट से भरे एक ड्रम में बंद कर दिया था. इसके बाद दोनों हिमाचल प्रदेश में छुट्टियां मनाने चले गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >