'मैं आ लिया फिर से... नाश करूंगा थारा': 6 हत्याओं का दोषी श्रीराम जाटव जेल से रिहा, गले में माला पहन बजाया धमकी भरा गाना

30 साल की सजा काटकर जेल से रिहा हुए 6 हत्याओं के दोषी श्रीराम जाटव का जेल गेट पर जोरदार स्वागत हुआ. जेल से निकलते ही उसने 'मैं आ लिया फिर से... अब नाश करूंगा थारा...' जैसा धमकी भरा गाना गाया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

Meerut Crime News: आगरा की सेंट्रल जेल से 30 साल की सजा पूरी करने के बाद रिहा हुए मेरठ के हस्तिनापुर के चर्चित भीकुंड-इकवारा नरसंहार के दोषी श्रीराम जाटव का स्वागत किए जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में वह जेल से बाहर निकलने के बाद कार की रूफ टॉप पर खड़ा नजर आ रहा है और उसके गले में फूलों की माला है. वीडियो सामने आने के बाद आगरा पुलिस ने मामले की जांच कराई. हालांकि, पुलिस का कहना है कि रिहाई के दौरान कुछ लोगों द्वारा वीडियो बनाए जाने की पुष्टि हुई है, लेकिन जुलूस निकाले जाने की पुष्टि नहीं हुई है.

‘मैं आ लिया फिर से...’ गाने वाली रील वायरल

सोशल मीडिया पर इस मामले से जुड़े तीन वीडियो वायरल होने की बात सामने आई है. इनमें 18 सेकंड की एक रील में श्रीराम जाटव आगरा केंद्रीय कारागार से बाहर निकलता दिखाई दे रहा है. उसके साथ तीन-चार लोग भी नजर आ रहे हैं. वीडियो में उसके गले में फूलों की माला है और वह कार की रूफ टॉप पर खड़ा दिखाई देता है. बैकग्राउंड में बज रहे गाने में “मैं आ लिया, मैं फिर से... अब नाश करूंगा थारा...” जैसी लाइनें सुनाई दे रही हैं. आगे “मैं तो जाटव जेल से छुटके...” और “मारूंगा तने, मारूंगा...” जैसी लाइनें भी हैं. जेल के बाहर महिलाएं और अन्य लोग भी दिखाई दे रहे हैं.

पुलिस बोली- रिहाई के दौरान बनाए गए वीडियो, जुलूस की पुष्टि नहीं

वीडियो वायरल होने के बाद कमिश्नरेट पुलिस ने इसकी जांच शुरू की. पुलिस ने यह पता लगाने की कोशिश की कि वायरल वीडियो कहां और किन परिस्थितियों में बनाए गए. डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि श्रीराम जाटव ने 30 साल की सजा पूरी की थी, जिसके बाद वह रिहा हुआ. रिहाई के दौरान कुछ लोगों ने वीडियो बनाए थे. पुलिस के मुताबिक, जांच में जुलूस निकाले जाने की पुष्टि नहीं हुई है. वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में आगरा से मेरठ तक स्वागत जुलूस और ‘भारत सरकार’ लिखी गाड़ियों के काफिले का दावा किया गया है. इस दावे की पुलिस की ओर से पुष्टि नहीं की गई है.

वीडियो में बोला- कल भी समाज के लिए लड़ा, आज भी लड़ूंगा

वायरल दूसरे वीडियो में श्रीराम जाटव कहते हुए दिखाई दे रहा है, “कल भी समाज के लिए लड़ा था, आज भी समाज के लिए लड़ूंगा.” उसके इस बयान के बाद वहां मौजूद लोग तालियां बजाते हैं और जिंदाबाद के नारे लगाते दिखाई देते हैं. वीडियो सामने आने के बाद श्रीराम जाटव की रिहाई और उसके स्वागत को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है.

वर्चस्व की लड़ाई में हुई थी छह-छह लोगों की हत्या

हस्तिनापुर निवासी श्रीराम जाटव का परिवार अब मेरठ में रहता है. वर्ष 1997 में हस्तिनापुर खादर क्षेत्र में श्रीराम गैंग और किरोड़ी गुर्जर गैंग के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी. इसी दौरान किरोड़ी गुर्जर गैंग ने इकवारा के जंगल में जाति विशेष के छह लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी थी. इसके बाद जनवरी 1997 में श्रीराम उर्फ सिरया ने भीकुंड गांव की एक चौपाल पर गोलियां बरसाकर छह लोगों की हत्या कर दी थी. इस मामले में निचली अदालत ने श्रीराम जाटव को उम्रकैद की सजा सुनाई थी.

Must Read- 500 के नकली नोटों का घोटाला, सहारनपुर PNB करेंसी चेस्ट से 17 करोड़ गायब, मिले 340 जाली बंडल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कोमल अग्रवाल

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >