मुरादाबाद में हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में भीषण आग, धुएं का गुबार उठते ही बाहर भागे सैकड़ों मजदूर

मुरादाबाद के एक हैंडीक्राफ्ट कारखाने में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई. आग की लपटें उठते ही सैकड़ों मजदूर जान बचाकर बाहर भागे. दमकल विभाग की 10 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं.

Moradabad Factory Fire: यूपी के मुरादाबाद कटघर इलाके के रामपुर दोराहा स्थित गोट रोड पर सोमवार सुबह आरएच इंटरनेशनल नाम के हैंडीक्राफ्ट कारखाने में अचानक भीषण आग लग गई. करीब साढ़े 11 बजे कारखाने से धुएं का गुबार उठता देख वहां काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई. आग की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं. देखते ही देखते आग ने पूरे कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया. ऊंची लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं.

धुआं देखते ही जान बचाकर बाहर भागे मजदूर

घटना के समय कारखाने के अंदर सैकड़ों मजदूर काम कर रहे थे. इसी दौरान एक कोने से धुआं निकलता दिखाई दिया. धुआं बढ़ता देख मजदूरों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और सभी जान बचाने के लिए कारखाने से बाहर निकलने लगे. गनीमत रही कि कोई भी मजदूर अंदर फंसा नहीं रह गया और सभी सुरक्षित बाहर निकल आए.

चार दमकल गाड़ियों से शुरू हुआ आग बुझाने का काम

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. शुरुआत में चार दमकल गाड़ियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया. करीब आधे घंटे तक दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे, लेकिन लपटें लगातार तेज होती गईं. इसके बाद छह अतिरिक्त दमकल वाहन मौके पर बुलाए गए.

डेढ़ घंटे बाद भी पूरी तरह नहीं बुझी आग

आग इतनी भीषण थी कि उसने देखते ही देखते पूरे परिसर को अपनी जद में ले लिया. दमकल की गाड़ियों से लगातार पानी की बौछार की जाती रही. समाचार लिखे जाने तक आग लगे डेढ़ घंटे से अधिक समय बीत चुका था, लेकिन आग पूरी तरह शांत नहीं हुई थी. दमकलकर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए थे.

दस दमकल गाड़ियां मौके पर, आग पर पाया गया कुछ नियंत्रण

मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि मौके पर दमकल की दस गाड़ियां लगाई गई हैं. अब आग पर कुछ नियंत्रण पाया गया है. उन्होंने बताया कि आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है. आग पूरी तरह शांत होने के बाद ही घटनास्थल की जांच कर आग लगने के कारणों का पता लगाया जाएगा.

ह भी पढ़ें: पीलीभीत में बनेगा शानदार लेपर्ड सफारी पार्क! सरकार ने जारी किए ₹1 करोड़  का बजट, खुले जंगल में घूमेंगे तेंदुए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >