Mahakumbh Video : पोलैंड के बच्चे ने जब गाया- मेरे घर राम आए हैं, देखें वीडियो

Mahakumbh Video : महाकुंभ पहुंचे पोलैंड के बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वह मेरे घर राम आए हैं…गाता नजर आ रहा है.

Mahakumbh Video : महाकुंभ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें नजर आ रहा है कि पोलैंड से आया बच्चा राम से संबंधित गाना गा रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला दो बच्चों के साथ है. वह पहले नमस्ते करती है. इसके बाद बच्चे ”मेरे घर राम आए हैं…” गाना गाने लगते हैं. यह पूरा वाकया वहां मौजूद कोई शख्स अपने कैमरे में कैद कर लेता है जो अब वायरल हो रहा है. इस वीडियो को Shashi 🇮🇳🚩 @naturalphoton नाम के यूजर ने एक्स पर शेयर किया है. यूजर ने लिखा- पोलैंड से दो नन्हे बच्चे, महाकुंभ के लिए भारत आए, प्रभु श्री राम की स्तुति गाते हुए, बहुत खुशी से, बहुत स्पष्ट रूप से !! सनातन शाश्वत है, यह सार्वभौमिक खुशी लाता है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >