Mahakumbh 2025 : भीड़ के डर से बंद किया रेलवे स्टेशन, अखिलेश यादव बोले- कल को पुलिस स्टेशन भी बंद कर देंगे

Mahakumbh 2025 : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भीड़ के डर से रेलवे स्टेशन बंद कर दिए गए हैं. ये लोग कल को पुलिस स्टेशन भी बंद कर देंगे.

Mahakumbh 2025 : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा,” महाकुंभ में संगम के सबसे पास स्थित दारागंज के प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन को बंद करके सरकार ने स्वीकार कर लिया है कि वो असफल हो गयी है. सरकार का काम प्रशासन, नियंत्रण और प्रबंधन करना होता है नाकि बंदी या पाबंदी. जैसे नोटबंदी में जनता हैरान-परेशान हुई थी वैसे ही स्टेशन बंदी से भी होगी.”

उन्होंने कहा, ”प्रभुत्ववादी बीजेपी के लोग आम जनता के दुख में अपना सुख ढूंढते हैं. बाकी सरकारें तो जनता के दुखों को कम करने का काम करती हैं, लेकिन बीजेपी का डबल इंजन, ‘ट्रबल इंजन’ बनकर ऐसे काम खुद करता है जिससे जनता के दुख-दर्द बढ़ें और जनता अपने में ही उलझी रहे जिससे भाजपाई भ्रष्टाचार की ओर किसी का ध्यान न जाए पाए. आज भीड़ के डर से रेलवे स्टेशन बंद किया है कल को पुलिस स्टेशन भी बंद कर देंगे क्या?”

बीजेपी ने महाकुंभ को बनाया अपने प्रचार का माध्यम : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर प्रयागराज महाकुंभ को अपने प्रचार का माध्यम बनाने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि 100 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान के इंतजाम का दावा करने वाली सरकार ने इसकी तैयारी ठीक ढंग से नहीं की. यादव ने कहा, ”बीजेपी सरकार ने महाकुंभ का इंतजाम करने के बजाय सिर्फ अपना प्रचार किया. इवेन्ट मैनेजमेंट की कंपनियों को लगाकर बड़े-बड़े चेहरों को बुलाया. इसका परिणाम यह हुआ कि बड़ी संख्या में आम श्रद्धालु संगम पहुंचे. सरकार ने सौ करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान का इंतजाम का दावा किया था लेकिन कुंभ की ठीक ढंग से तैयारी नहीं की.”

ये भी पढ़ें : Mahakumbh 2025: ट्रेनें फुल, सड़कों पर जनसैलाब, 17 फरवरी को 1.35 करोड़ लोगों ने संगम में लगाई डुबकी, Photos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >