Mahakumbh 2025 VIDEO: दूसरे अमृत स्नान से पहले महाकुंभ में जनसैलाब, 15 दिनों में 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में देश-दुनिया से श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है. 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में अबतक 15 करोड़ से अधिक लोगों ने डुबकी लगा ली है.

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है. मौनी अमावस्या के अवसर पर बुधवार को होने वाले दूसरे अमृत स्नान से पहले महाकुंभ के त्रिवेणी संगम में 15 दिनों में 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं.

सोमवार तक 13.21 करोड़ श्रद्धालु कर चुके थे स्नान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में स्नान करने वालों की संख्या बारे में सोमवार को रात में अपडेट किया था. उन्होंने एक्स पर पोस्ट डाला और बताया, “महाकुंभ का एक ही संदेश, एकता से ही अखंड रहेगा देश.” उन्होंने आगे लिखा, “भारत की एकता, आस्था व संस्कृति के महासमागम ‘महाकुम्भ-2025, प्रयागराज’ में सोमवार को 1.18 करोड़ से अधिक और अब तक 13. 21 करोड़ से अधिक श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं.”

मौनी अमावस्या के पवित्र स्नान पर 10 करोड़ लोगों के डुबकी लगाने की उम्मीद

हर 12 साल पर प्रयागराज में संगम तट पर आयोजित होने वाला महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी यानी 45 दिन तक चलेगा. बुधवार को मौनी अमावस्या के पवित्र स्नान पर 10 करोड़ और लोगों के डुबकी लगाने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: Mauni Amavasya Upay 2025: मौनी अमावस्या के दिन करें तिल से जुड़े ये उपाय,पितरों की बरसेगी कृपा?

मौनी अमावस्या के लिए तैयारी पूरी

उत्तर प्रदेश सरकार ने मौनी अमावस्या के लिए पूरी तैयारी कर ली है. मौनी अमावस्या पर भारी भीड़ को देखते हुए मेला क्षेत्र के चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के उपाय किए गए हैं. एआई से युक्त सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. मेला क्षेत्र को अगले कुछ दिनों के लिए पहले ही नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है, प्रयागराज जिला प्रशासन ने भी स्थानीय लोगों से चार पहिया वाहनों के उपयोग से बचने और वरिष्ठ नागरिकों को संगम पर ले जाने के लिए केवल दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल करने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >