Mahakumbh 2025: पीएम मोदी ने की क्रूज की सवारी, प्रयागराज दौरे में साधु-संतों से लिया आशीर्वाद, देखें वीडियो

Mahakumbh 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शुक्रवार को तीर्थराज प्रयाग पहुंचे. यहां पीएम मोदी ने त्रिवेणी संगम में पूजा की. साथ ही महाकुंभ के सफल आयोजन की कामना की. इस दौरान उन्होंने क्रूज की सवारी की सवारी भी की.

Mahakumbh 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचे. इस दौरान उन्होंने महाकुंभ मेला 2025 के लिए विकास कार्यों का निरीक्षण किया. प्रधानमंत्री ने करीब 7000 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शुभारंभ भी किया. कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी ने क्रूज की सवारी की. बता दें, यमुना नदी का निषाद राज क्रूज लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. पीएम मोदी ने आज इसकी पहली सवारी की. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वातानुकूलित हाई स्पीड निषादराज क्रूज 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार चल सकती है. इसमें एक साथ 50 लोग सवारी कर सकते हैं. यह क्रूज बैटरी से संचालित होगी और इसकी बैटरी इस में लगे जनरेटर से चार्ज होगी.

पीएम मोदी ने की क्रूज की सवारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निषादराज क्रूज पर सवार होकर संगम नोज पहुंचे. पीएम मोदी ने सफेद रंग का कुर्ता-पाजामा, ब्लू रंग का जैकेट के साथ एक मैरून कलर का शॉल ओढ़ रखा था. पीएम मोदी ने क्रूज में बैठकर यमुना के निहारा. आस पास के इलाकों को भी पीएम मोदी ने देखा. संगम नोज पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल एक बार फिर उनका स्वागत किया. यहां पीएम मोदी ने कई साधु-संतों का आशीर्वाद लिया.

कुंभ मेला एकता का महायज्ञ- पीएम मोदी

इससे पहले अपनी प्रयागराज यात्रा में पीएम मोदी ने कहा कि कुंभ मेला एकता का महायज्ञ है. उन्होंने कहा कि यहां जातियों का भेद मिट जाता है. उन्होंने कहा कि संगम में डुबकी लगाने वाला प्रत्येक भारतीय एक भारत, श्रेष्ठ भारत की अद्भुत तस्वीर प्रस्तुत करता है. यहां संत, तपस्वी, ऋषि, विद्वान और आम लोग सभी एक साथ आते हैं, तीन नदियों के संगम में डुबकी लगाते हैं. यहां जातियों का भेद मिट जाता है और समुदायों का टकराव मिट जाता है.

Also Read: Mahakumbh 2025 : महाकुंभ एकता का ऐसा महायज्ञ होगा जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में होगी, बोले पीएम मोदी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >